{"_id":"688624ea75ea2b6a21010712","slug":"vehicles-worth-a-record-rs-3000-crore-sold-in-six-months-noida-news-c-1-gnd1002-3215228-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबार: \nछह माह में रिकॉर्ड तीन हजार करोड़ के वाहन बिके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबार: छह माह में रिकॉर्ड तीन हजार करोड़ के वाहन बिके
विज्ञापन
-पांच वर्षों में दो गुना से अधिक हुई वाहनों की बिक्री, लगातार बढ़ रहा क्रेज
हर्ष मिश्रा
नोएडा। अपना वाहन खरीदने का क्रेज लोगों में दिन ब दिन चढ़ता ही जा रहा है। ऐसा परिवहन विभाग से मिले आंकड़े बता रहे हैं। बीते पांच वर्षों में ही वाहन बिक्री में दोगुना तेजी देखने को मिली है। जहाँ 2021 की पहली छमाही में कुल 30,877 दो पहिया और चार पहिया बिके थे। यही संख्या 2025 की पहली छमाही में बढ़कर 64 हजार तक पहुंच गई है। इसी वर्ष जनवरी से जून तक इनकी बिक्री से तीन हजार करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। वहीं 2021 की बात करें तो इसी दौरान 1200 करोड़ के वाहन बिके थे।
एआरटीओ अधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष वाहनों की बिक्री का ग्राफ काफी अधिक बढ़ सकता है। इसका मुख्य कारण है सेमीकंडक्टर चिप की उपलब्धता बढ़ना और वाहनों का समय से मिल पाना। कंपनियों की मेन्यूफेक्चरिंग काफी बढ़ गई है, जिसकी वजह से कंपनियां मांग को लगभग समय पर पूरा कर पा रही हैं। बता दें कि जिले में 11.5 लाख वाहन वर्तमान में पंजीकृत हैं। एआरटीओ सियाराम वर्मा ने बताया कि इस वर्ष करीब डेढ़ लाख वाहन पंजीकृत होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वाहनों का पंजीकरण बढ़ने से परिवहन विभाग के राजस्व में भी खास वृद्धि हुई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
सड़क पर और बढ़ेगा वाहनों का बोझ
इस वर्ष वाहनों की संख्या बढ़ने से जिले की सड़कों पर भी और अधिक बोझ बढ़ गया है। अब साढ़े ग्यारह लाख से अधिक वाहन नोएडा की सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। लेकिन, यह बोझ अभी और बढ़ने वाला है। विभाग के अनुसार इस साल के अंत तक सड़कों पर 12 लाख से अधिक वाहन दौड़ेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -
कम नहीं हो रही वेटिंग
विभिन्न कंपनियों के आटो मोबाइल विशेषज्ञ बता रहे हैं कि मांग अधिक है। इसके कारण गाड़ियों की अधिक वेटिंग भी बनी हुई है। सेमीकंडक्टर चिप की उपलब्धता होने के बाद भी आर्डर लगातार अधिक मिल रहे। इसके कारण चार पहिया वाहनों में एक महीने से लेकर डेढ़ वर्ष तक की वेटिंग बनी हुई है। युवाओं को सुविधायुक्त गाड़ियां पसंद आ रही। विशेषज्ञों का दावा है कि आटोमोबाइल के बाजार में और अधिक बेहतर होने की उम्मीद है। चार पहिया में सबसे अधिक गाड़ियां एसयूवी सेगमेंट की बिक्री व बुकिंग हैं। इसके साथ ही दो पहिया में सबसे अधिक सामान्य बाइक की बिक्री हुई ।
-- -- -
शुरुआती छह माह में वर्षवार पंजीकृत वाहन
2021- 30877
2022- 43689
2023- 53995
2024- 62377
2025- 64735