फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Vehicles will be able to run at the speed of 40-60 only in the city

अब आप 40-60 की रफ्तार से ही दौड़ा सकते हो वाहन

Fri, 19 Jun 2020 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will be able to run at the speed of 40-60 only in the city
शहर में 40-60 की रफ्तार से ही दौड़ा सकेंगे वाहन
विज्ञापन

नोएडा। शहरी क्षेत्र की सड़कों पर आप कार या बाइक 60 से अधिक की रफ्तार से चलाते हैं, तो परेशानी झेलनी पड़ सकती है क्यों कि परिवहन विभाग ने शहरी सड़कों, एलिवेटेड रोड और एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति सीमा प्रस्तावित कर दी है। हालांकि अभी अंतिम निर्णय होना बाकी है। शहर में सड़कों पर हल्के वाहनों के लिए गति सीमा 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा रखने का प्रस्ताव है। परिवहन विभाग की ओर से जिले में एक्सप्रेसवे और हाईवे की गति निर्धारित करने को लेकर आयोजित बैठक में इस पर चर्चा की गई। इसके साथ ही नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बडे़ व्यावसायिक वाहनों के लिए गति सीमा 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक रखना प्रस्तावित हुआ है। जबकि एक्सप्रेसवे पर कार की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा करनेे पर विचार किया जा रहा है।
दरअसल, जिले की सीमाओं में सड़क हादसे न हों, इसके लिए परिवहन विभाग ने वाहनों की गति तय करने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की है। जबकि तीनों प्राधिकरणों को पत्र लिखकर उनकी राय मांगी है। फिलहाल अधिकारियों द्वारा एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहन (कार) की गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा करने का प्रस्ताव बनाया है, जबकि व्यावसायिक भारी वाहनों की औसत गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा करने की योजना है। दोपहिया वाहनों को भी 80 किलोमीटर की गति से ही चलना होगा। तीनों प्राधिकरण के शहरी क्षेत्रों में जो भी सड़के हैं उन पर 40 से 60 किमी प्रति घंटा की गति से ही हल्के वाहन चल सकेंगे, जबकि एलिवेटिड रोड पर 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा गति तय की जाएगी।
विज्ञापन

कहां कितनी गति तय
एआरटीओ एके पांडेय ने बताया कि शहर में हल्के वाहनों के लिए एलिवेटिड रोड पर 60 से 80, उद्योग मार्ग व शहर के बीच की सड़कोें पर 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तय करने का प्रस्ताव किया है। इसके अलावा एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों के लिए 80 और हल्के वाहनों के लिए 100 किमी प्रति घंटा गति तय की जा सकती है। हालांकि तीनों प्राधिकरणों से अभी राय मांगी हैं। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और 130 मीटर एक्सप्रेसवे पर गति निर्धारित करने को शुक्रवार को बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed