{"_id":"638e1c37dfec1c1cf734840a","slug":"vehicles-run-at-a-speed-of-60-to-80-km-on-yamuna-expressway-ban-will-remain-for-two-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार पर लगाम: यमुना एक्सप्रेसवे पर 60 से 80 किमी की रफ्तार से ही दौड़ेंगे वाहन, दो महीने रहेगी पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार पर लगाम: यमुना एक्सप्रेसवे पर 60 से 80 किमी की रफ्तार से ही दौड़ेंगे वाहन, दो महीने रहेगी पाबंदी
Mon, 05 Dec 2022 09:58 PM IST
Vikas Kumar
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 05 Dec 2022 09:58 PM IST
सार
यमुना एक्सप्रेसवे पर प्राधिकरण की ओर से आईआईटी दिल्ली की टीम से सर्वे कराया गया था। जिसके चलते एक्सप्रेसवे पर कुछ काम कराने की रिपोर्ट दी थी।
विज्ञापन
yamuna express way
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुना एक्सप्रेसवे पर सर्दियों में हादसों पर लगाम लगाने के लिए रफ्तार पर काबू करने की योजना बना ली है। 15 दिसंबर से एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों केवल 60 किमी की और हल्के वाहन 80 किमी की रफ्तार से ही दौड़ सकेंगे। रफ्तार पर यह प्रतिबंध 15 फरवरी तक रहेगा।
विज्ञापन
दरअसल, यमुना एक्सप्रेसवे पर सर्दियों में हादसों की संख्या अधिक हो जाती है। इन हादसों पर लगाम लगाने के लिए यमुना प्राधिकरण हर साल सर्दियों में एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार कम कर देता है। इससे हादसों में कमी आ जाती है। इस साल भी 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाई जाएगी। भारी वाहन 60 किमीप्रति घंटा और हल्के वाहन 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ही दौड़ सकेंगे। प्राधिकरण की ओर से इसके लिए तैयारी कर ली गई है और जेपी समूह को भी इसका पालन कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
हादसों में आ रही लगातार कमी
यमुना एक्सप्रेसवे पर प्राधिकरण की ओर से आईआईटी दिल्ली की टीम से सर्वे कराया गया था। जिसके चलते एक्सप्रेसवे पर कुछ काम कराने की रिपोर्ट दी थी। यमुना प्राधिकरण के निर्देश पर जेपी की ओर से एक्सप्रेसवे पर काम कराए गए हैं और उनका फर्क साफ दिखने लगा है। अब एक्सप्रेसवे पर हादसों की संख्या घटकर 50 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसों को रोकने के लिए हर साल रफ्तार कम कर दी जाती है। इस बार भी 10 दिसंबर से रफ्तार कम कर दी जाएगी। इसके अलावा जेपी से एक्सप्रेसवे पर जल्द ही कुछ टोल बूथ को शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। -डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण