फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   vehicle permit cancil

Noida News: शासन की ओर से 500 टैक्सी और बसों के परमिट किए निरस्त

Fri, 08 Aug 2025 07:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
vehicle permit cancil
शासन की ओर से 500 टैक्सी और बसों के परमिट किए निरस्त
विज्ञापन




- परिवहन आयुक्त ने कई व्यवस्थाओं में सुधार के लिए भी दिए निर्देश

माई सिटी रिपोर्टर .

नोएडा। शासन की ओर से 500 टैक्सी और बसों के परमिट निरस्त कर दिए गए हैं। इन परमिट धारकों की ओर से काफी समय से परमिट रिन्यू नहीं कराए गए थे। वहीं इनमें उन वाहन मालिकों के भी परमिट हैं जिनके वाहन पर कई चालान लंबित हैं। परिवहन आयुक्त की ओर से इनपर भी कार्रवाई करते हुए परमिट निरस्तीकरण किया गया है।



इसके अलावा परिवहन आय़ुक्त की ओर से अन्य व्यवस्थाओं में सुधार के लिए भी कई फैसले लिए गए हैं। एनजीटी के नियमों का पालन हो इसके लिए जिन वाहनों का संचालन रोका जाना है उसे पूर्णतः रोकने पर जोर देने के लिए कहा गया। वहीं स्कूल वाहनों की सुरक्षा को प्राथमिकता मानते हुए काम करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

सार्वजनिक परिवहन को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर नए परमिट जारी करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर से जुड़े कई नियमों का पालन कराने के लिए कहा गया। राज्य परिवहन प्राधिकरण की ओर से बैठक में कई निर्णय लिए गए। बीएन सिंह के अनुसार 8322 परमिट ऐसे हैं जिन्हें प्रदेश भर में निरस्त किया गया है। इनमें से 500 जिले के हैं। इनकी ओर से लगातार लापरवाही देखने को मिल रही थी। वहीं इनमें कई तो ऐसे भी हैं जो ओवरलोड वाहनों का लगातार संचालन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए सिरे से लेना होगा परमिट

जिन वाहनों के परमिट निरस्त किए गए हैं अब उन्हें फिर से परमिट नए सिरे से लेना होगा। इसके लिए फिर से प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इस परमिट का किसी भी हाल में वापस इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। इसके साथ ही विभाग ने सभी कॉमर्शियल वाहन मालिकों को चेतावनी भी दी है कि अगर नियमों को नहीं माना गया तो कार्रवाई इसी स्तर पर की जाएगी।

परिवहन विभाग की इस कार्रवाई की आंच अभी ऑटो तक नहीं आई है। लेकिन जानकारों का कहना है कि अगली बार ऑटो पर भी कार्रवाई हो सकती है। अहम है कि बड़ी संख्या में ऑटो हैं जो नियमों का उल्लंघन करते दिखाई दे जाते हैं ऐसे में इनपर कार्रवाई करने के लिए विभाग जल्द ही कोई एक्शन प्लान बना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed