{"_id":"6925b17d93469d0e740d907e","slug":"vedaant-won-bronze-medal-in-national-taekwondo-championship-noida-news-c-23-1-lko1064-81452-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वेदांत ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वेदांत ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतम बुद्ध नगर के ताइक्वांडो खिलाड़ी वेदांत शर्मा ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार खुश है। प्रतियोगिता में देशभर से 1500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 21 से 23 नवंबर तक बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम के स्मार्ट सिटी हॉल में 11वीं ऑफिशल सीनियर और 8वीं कैडेट राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी-थ्री निवासी वेदांत शर्मा ने पूमसे कैटेगरी में भाग लेते हुए कांस्य पदक हासिल किया।
वेदांत का चयन 12 से 14 अक्टूबर को ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद हुआ था। वेदांत जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन अकादमी (सेक्टर पी-थ्री) में जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव और कोच समरेंद्र ठाकुर से प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।