फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Varun Bhati got Paralympic ticket for the second time

वरुण भाटी को दूसरी बार मिला पैरालंपिक का टिकट

Sun, 04 Jul 2021 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Varun Bhati got Paralympic ticket for the second time
ग्रेटर नोएडा। प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, इस बात को ग्रेटर नोएडा के जमालपुर गांव के रहने वाले पैरा खिलाड़ी वरुण भाटी ने अपनी प्रतिभा के दम पर सिद्ध कर दिया। वर्ष 2016 में रियो पैरालंपिक में देश को कांस्य पदक दिलाने वाले वरुण भाटी को दूसरी बार टोक्यो पैरालंपिक के लिए चयनित किया गया है। दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में उनका ट्रायल हुआ था। इस बार वह कांस्य को स्वर्ण में बदलने के इरादे से टोक्यो रवाना होंगे।
विज्ञापन

26 वर्षीय पैरा खिलाड़ी वरुण भाटी का जन्म 1995 में हुआ था। बचपन में ही वह पोलियो के शिकार हो गए थे, इससे उनका एक पैर खराब हो गया था। इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने 2014 में इंचियोन पैरा एशियाई खेल में पांचवां स्थान हासिल किया था। इसी साल चीन ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतकर परचम लहराया था। 10 सितंबर 2016 को रियो पैरालंपिक के दौरान पुरुष वर्ग में 1.86 मीटर की ऊंची कूद लगाकर कांस्य पदक जीता था। वरुण फिलहाल दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में कोच सत्यपाल के संरक्षण में अभ्यास कर रहे हैं। इससे पहले वह बंगलूरू में भारतीय खेल प्राधिकरण के कोच सत्यनारायण के पास अभ्यास करते थे। देश के लिए पदक जीतने पर वरुण भाटी को अर्जुन व लक्ष्मण पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन

सुबोध के दोहरे शतक से दिल्ली इलेवन न्यू जीती
सेक्टर-150 स्थित गैराठी मैदान पर खेले गए मैच में सुबोध भाटी के दोहरे शतक (205 रन) की बदौलत दिल्ली इलेवन न्यू ने सिंबा को 57 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी कर दिल्ली इलेवन न्यू की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में एक विकेट खोकर 256 रन बनाए। बल्लेबाज सचिन भाटी ने 33 गेंद में 25 व सुबोध भाटी ने 79 गेंद में 205 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। विकास भाटी ने छह रन जोड़े। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंबा की टीम 18वें ओवर में 199 रन पर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाज संदीप तंवर ने सर्वाधिक 57 व नवीन ने 46 रन बनाए। दिल्ली इलेवन के गेंदबाज ओंकार सिंह और रोहित ने 3-3 विकेट लिए। सुबोध भाटी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed