फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Vande Bharat train will stop at Loharu and Mahendragarh, a big gift to the people of the area: Kiran Chaudhary

वंदे भारत ट्रेन का लोहारू व महेंद्रगढ़ में ठहराव, क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात : किरण चौधरी

Thu, 25 Sep 2025 03:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 25 Sep 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat train will stop at Loharu and Mahendragarh, a big gift to the people of the area: Kiran Chaudhary
भिवानी। राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ऑनलाइन माध्यम से राजस्थान के बांसवाड़ा से वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ करेंगे और इस ट्रेन का लोहारू व महेंद्रगढ़ में ठहराव क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात साबित होगा। यह अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित उच्च गति की ट्रेन बीकानेर और दिल्ली कैंट के बीच संचालित होगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोहारू और महेंद्रगढ़ में ठहराव की मंजूरी दी है, जिसके लिए क्षेत्रवासियों की ओर से उनका आभार व्यक्त किया गया। किरण चौधरी ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन के लोहारू और महेंद्रगढ़ में ठहराव के लिए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री वैष्णव को पत्र लिखकर आग्रह किया गया था जिसे मंजूरी मिल गई। यह ठहराव इस क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी। इस सुविधा से लोहारू क्षेत्र और महेंद्रगढ़ जिलों के हजारों यात्रियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और उनके समय और खर्च की बचत होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नागरिक अब आसानी से दिल्ली और बीकानेर का सफर कर सकेंगे। क्षेत्र की जनता को आधुनिक, तेज और आरामदायक रेल सेवा उपलब्ध होगी। साथ ही, विद्यार्थी, व्यापारी, उद्योगपति और कर्मचारी भी इससे लाभान्वित होंगे। इस ठहराव से न केवल आम यात्रियों की यात्रा सुगम होगी, बल्कि व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में भी नए अवसर खुलेंगे। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए यह सुविधा विकास की दिशा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी और इलाके में खुशहाली लाने में मददगार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed