{"_id":"643af6310bb3bba47d09e8f6","slug":"vandalism-and-stone-pelting-during-the-procession-on-babasahebs-birth-anniversary-grnoida-news-c-1-1-fbd1002-437742-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बाबा साहेब की जयंती पर शोभायात्रा के दौरान तोड़फोड़-पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बाबा साहेब की जयंती पर शोभायात्रा के दौरान तोड़फोड़-पथराव
विज्ञापन
फोटो -
बाबा साहेब की जयंती पर शोभायात्रा के दौरान तोड़फोड़-पथराव
- पुलिस की मौजूदगी में मारपीट का आरोप लगाते महिला का वीडियो वायरल
- पुलिस ने एक पक्ष के तीन को गिरफ्तार कर दो नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया
जारचा/ग्रेटर नोएडा। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान जारचा में शुक्रवार रात कार निकलने को लेकर दो पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ। इसमें आठ लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने डॉ बीआर अंबेडकर समिति के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर 15 लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों पर एससी-एचटी एक्ट भी लगाया गया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है वहीं दो नाबालिगों को अभिरक्षा में लेकर कार्रवाई की गई है। घटना को लेकर एक महिला का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला पुलिस की मौजूदगी में घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगा रही है। एहतियातन मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।
जारचा के सीदीपुर गांव में शुक्रवार रात लगभग आठ बजे बाबा साहेब की जयंती पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। रैली जैसे ही गांव निवासी मोनू के घर के पास पहुंची। उसी दौरान मोनू कार लेकर आ रहा था। मोनू ने साइड मांगी। शोभायात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने जगह कम होने का हवाला देकर कुछ देर रुकने के लिए कहा। इस बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मोनू मौके पर कार खड़ी कर अपने घर पहुंच गया। शोभायात्रा जब मोनू के घर के सामने पहुंची, तभी दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनो पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने मामले में दूसरे पक्ष के मोनू, पुनीत, रवि को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मामले में समझौते का भी प्रयास चल रहा है।
दूसरे पक्ष ने 11 नामजद समेत 30 के खिलाफ दी शिकायत
इस मामले में माेनू के परिवार की बबीता देवी ने 11 नामजद समेत 30 के खिलाफ शिकायत देते हुए हुए कहा कि उनके घर के सामने डीजे पर आपत्तिजनक गाने चलाकर युवक अश्लीलता कर रहे थे। रोकने पर घर मे घुस आए और ईंट पत्थरों से दरवाजों के शीशे, शोकेस, बाइक तोड़ डाली। महिलाओं से भी मारपीट व अभद्रता की गई। ये सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ। जाते समय आरोपी उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर गए हैं।
विज्ञापन
बाबा साहेब के झंडे-पोस्टर फाड़कर बनाई रील, पांच गिरफ्तार
रबूपुरा। कस्बे में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर महाराणा प्रताप गोल चक्कर पर लगे पोस्टर व झंडे उतारकर फाड़ दिए गए। असमाजिक तत्वों ने इस घटना की रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया। बाबा साहेब की जयंती पर लोगों ने कस्बे पर जगह-जगह बाबा साहेब के पोस्टर व झंडे लगाए थे। महाराणा प्रताप गोलचक्कर पर लगे पोस्टर व झंडों को कुछ असमाजिक तत्वों ने उताकर फाड़ दिया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खेड़ा मोहम्मदाबाद निवासी प्रशांत उर्फ लाला, दुष्यंत, आकाश पुत्र विजय, आकाश पुत्र हंसराज और पलाका ( सिरौली बांगर) निवासी सुनील को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस अन्य आरोपियों को तलाश रही है।
कोट्स
जारचा सीदीपुर में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया गया है। दो नाबालिगों को अभिरक्षा में लेकर कार्रवाई की गई है। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। रबूपुरा की घटना में भी पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
- अशोक कुमार, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा