फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Van driver becomes unconscious due to epilepsy, tramples mother and son riding scooter

Noida News: वैन चालक हुआ मिर्गी से अचेत, स्कूटी सवार मां-बेटे की रौंदा

Tue, 02 Jan 2024 08:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 08:50 PM IST
विज्ञापन
Van driver becomes unconscious due to epilepsy, tramples mother and son riding scooter
बुराड़ी में हुआ हादसा, करीब 200 मीटर तक घसीटने से मौके पर ही दोनों की मौत
विज्ञापन

एक बाइक, कार व राहगीर को भी टक्कर मारी, चालक को भीड़ ने जमकर पीटा
मां में जन्मदिन पर मंदिर जाने के लिए निकले दोनों, इलाज के बाद चालक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बुराड़ी में मां के जन्मदिन पर स्कूटी से मंदिर जा रहे मां-बेटे को ईको वैन ने रौंद दिया। वैन स्कूटी समेत मां-बेटे को करीब 200 मीटर तक घसीटती हुई ले गई। इस बीच वैन ने कार, बाइक व राहगीर को टक्कर मार दी और बुराड़ी फ्लाईओवर के पास डिवाइडर से टकराकर रुक गई। हादसे में मां आशा महाजन (52) और बेटे कनिक महाजन (26) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार रिंकू (30) व राहगीर गंगा प्रसाद (31) बुरी तरह जख्मी हो गए। लोगों ने वैन चालक दीपालपुर, सोनीपत निवासी राजू (39) की जमकर पिटाई कर घायल कर दिया।जांच में पुलिस को पता चला कि राजू को मिर्गी के दौरे आते हैं। हादसे के समय उसे दौरा आया था। इससे वह वैन से नियंत्रण खो बैठा। पुलिस ने राजू को प्राथमिक उपचार के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपी के पास से मिर्गी के इलाज के पर्चे और दवाइयां बरामद हुईं हैं। हादसे के समय वह सोनीपत से सवारी लेकर जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन आ रहा था।
पुलिस के अनुसार, आशा परिवार के साथ बुराड़ी की तोमर कालोनी में रहती थीं। परिवार में सेना से रिटायर पति वेद प्रकाश के अलावा शादीशुदा बेटी है जो पति सूरज के साथ रोहिणी सेक्टर-3 में रहती है। कनिक ने चंडीगढ़ से कानून की पढ़ाई करने के बाद वजीरपुर की एक आईटी कंपनी में नौकरी शुरू की थी। सोमवार को आशा का जन्मदिन था। दोपहर में खाना खाने के बाद कनिक ने मां से मंदिर चलने के लिए कहा। दोनों निरंकारी पार्क के पास वाले मंदिर जाने के लिए स्कूटी से निकले। जैसे ही दोनों बुराड़ी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो वैन ने स्कूटी को टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही 10 फीट हवा में उछले मां-बेटे
विज्ञापन


प्रत्यक्षदक्षियों ने पुलिस को बताया कि पेट्रोल पंप के पास टक्कर लगते ही मां-बेटे करीब 10 फीट तक उछल गए। वैन में चार लोग बैठे थे। वैन स्कूटी को घसीटती हुई ले जाने लगी। रास्ते में उसने रिंकू की बाइक, कार व पैदल जा रहे गंगा प्रसाद को भी टक्कर मारी। वैन रुकी तो भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया। लोगों को लगा कि आरोपी ने शराब पी हुई है, लेकि मिर्गी की वजह से वह होश में नहीं था। बुरी तरह पिटाई करने के बाद पुलिस को खबर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम के आया था अंदर वाली सड़क पर

राजू सोनीपत से जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के बीच ईको वैन से सवारियां लाता और ले जाता है। सोमवार दोपहर वह सोनीपत से लौट रहा था। इस बीच खाटू श्याम मंदिर, अलीपुर पर जाम लगा हुआ था। जाम से राजू ने पेट्रोल पंप वाली सड़क पर वैन उतार दी। यहां से उसे दोबारा रिंग रोड पर आना था। पेट्रोल पंप के पास अचानक उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और वह अचेत हो गया। हादसे के बाद पुलिस को वैन की कोई सवारी नहीं मिली। हादसे के बाद सभी चले गए थे।

पति का रो-रोकर बुरा हाल

पत्नी और जवान बेटे की मौत के बाद से वेद प्रकाश का रो-रोकर बुरा हाल है। एक रिश्तेदार ने बताया कि रिटायर होने के बाद उन्होंने दूध का कारोबार किया। बेटे ने पढ़ाई के बाद नौकरी शुरू की तो उन्होंने काम बंद कर दिया। घटना के बाद कनिक की बहन का भी बुरा हाल है। मां के जन्मदिन के दिन वह काफी खुश थी। शाम को उसे रोहिणी से मां से मिलने बुराड़ी आना था। शाम करीब 7 बजे बेटी को मां और भाई की मौत की खबर मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article