{"_id":"640dcf5f60233ce3b2025d94","slug":"vaishnavi-will-be-seen-as-an-umpire-in-national-and-international-badminton-competitions-noida-news-c-1-noi1096-337826-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अंतरराष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में अंपायरिंग करेगी वैष्णवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अंतरराष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में अंपायरिंग करेगी वैष्णवी
विज्ञापन
फोटो-- --
अंतरराष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में अंपायरिंग करेगी वैष्णवी
-जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय अंपायर ग्रेड-दो की परीक्षा पास कर हासिल किया मुकाम
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ओमीक्रॉन एक सेक्टर स्थित गौर अतुल्यम निवासी बैडमिंटन खिलाड़ी व खेल शिक्षिका वैष्णवी अवनी आगामी दिनों में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अंपायरिंग करेंगी। इसके लिए वैष्णवी ने पांच से 12 फरवरी के बीच जयपुर में आयोजित हुई राष्ट्रीय अंपायर ग्रेड-दो की परीक्षा पास कर एसोसिएशन के फैसले को सही साबित कर दिया। इनका परीक्षा परिणाम छह मार्च को घोषित हुआ है।
वैष्णवी अवनी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए सभी प्रदेशों से दो-दो नाम मांगे गए थे। जिसमें उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से वैष्णवी का भी नाम भेजा गया था। वैष्णवी ने इस परीक्षा को पास कर लिया है। अब वह राष्ट्रीय स्तर के खेलो इंडिया गेम्स, स्पोर्ट्स ऑथरिटी ऑफ इंडिया, इंडिया ओपन बैडमिंटन, सीबीएसई समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में बतौर रेफरी और ऑफिसियल की भूमिका निभा सकेंगी। मौका मिला तो वह ओलंपिक में भी बतौर रेफरी और ऑफिसियल अपना योगदान दे सकेंगी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में पूरे देश से 55 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन कर परीक्षा में शामिल किया गया था। जिसमें से 27 लोगों ने इसमें सफलता हासिल की है। मूल रूप से आजमगढ़ निवासी वैष्णवी तीन साल से ग्रेनो में रह रही हैं। उन्होंने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच इंटरनेशनल कप नेपाल में खेला। इसके अलावा साल 2019 में ओपन इंडिया और 2022 में नेशनल टीम में भी भागीदारी कर चुकी हैं।