फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Vaccine monitoring for women and children will be like Corona

Noida News: कोरोना की तरह होगी महिलाओं-बच्चाें के लिए वैक्सीन की निगरानी

Wed, 13 Mar 2024 03:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Vaccine monitoring for women and children will be like Corona
कोरोना की तरह होगी महिलाओं-बच्चाें के लिए वैक्सीन की निगरानी
विज्ञापन

-को-विन पोर्टल की तर्ज पर ‘यू-विन’ से लगेगी वैक्सीन, गौतमबुद्धनगर में शुरू हुआ उपयोग
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। महिलाओं और बच्चाें को लगने वाली वैक्सीन की निगरानी अब कोरोना की तरह होगी। इसके लिए को-विन पोर्टल की तरह ही यू-विन पोर्टल तैयार किया गया है। गौतमबुद्ध नगर में भी इस पोर्टल का उपयोग अब स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कराया है। इसका फायदा यह होगा कि जहां स्वास्थ्य विभाग सटीक निगरानी कर पाएगा वहीं, लाभार्थी भी जरूरत के समय अपना वैक्सीन कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यू-विन पोर्टल पर पांच साल की उम्र तक के बच्चों और गर्भवती को वैक्सीन लगाने के बाद डाटा अपडेट किया जाएगा। इस पर टीकाकरण केंद्रों की जानकारी व ऑनलाइन बुकिंग की भी सुविधा वैक्सीन लगवाने के लिए मिलेगी। टीका लगवाने के बाद उन्हें डिजिटल प्रमाण पत्र भी पोर्टल से मिलेगा। यू-विन पोर्टल पर पंजीकरण के बाद देश भर में कहीं भी टीका लगवाने की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा टीके की अगली तारीख भी यू-विन रिमाइंडर देकर बता देगा। टीके की दवा की बर्बादी भी इससे रुकेगी। एप में टीके की डोज की उपलब्धता का डाटा होने से निगरानी प्रभावी होगी।
विज्ञापन

सीएमओ डाॅ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि पोर्टल के उपयोग के लिए सभी वैक्सीनेटर को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। बुधवार से इसका उपयोग स्वास्थ्य विभाग शुरू करेगा। उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उबैद कुरैशी ने बताया कि यू-विन पोर्टल या मोबाइल एप से लाभार्थी खुद या परिवार के सदस्यों का पंजीकरण करा सकते हैं। आंकड़ों के आदान-प्रदान के लिए यू-विन पोर्टल को को-विन पोर्टल से भी लिंक किया गया है। अगर पूर्व में कोविड वैक्सीन के लिए मोबाइल नंबर पंजीकृत है तो ऐसे में मोबाइल नंबर से ही नाम, पता, आधार नंबर आदि का विवरण एप या वेब पोर्टल पर दिख जाएगा। एप या पोर्टल पर वैक्सीन लगने की जानकारी तारीख सहित दिख जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट---

पंजीकरण के लिए जरूरी
- आधार से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर
- जन्म तिथि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed