{"_id":"60a95f858ebc3efbd250fa58","slug":"vaccination-drive-carried-out-at-five-places-vaccination-of-611-noida-news-noi5832452175","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच जगह चलाई गई वैक्सीनेशन ड्राइव, 611 का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच जगह चलाई गई वैक्सीनेशन ड्राइव, 611 का टीकाकरण
विज्ञापन
नोएडा। जिले में पांच जगह वैक्सीनेशन ड्राइव का आयोजन किया गया। इस दौरान गाड़ियों में सफर कर रहे लोगों को रोककर कोरोना टीके लगाए गए। शनिवार को इस पूरी प्रक्रिया में 611 लोगों का टीकाकरण किया गया। टीका लगवाने वाले सभी लोगों को आधे घंटे निगरानी में रखने के बाद ही वहां से वापस जाने दिया गया। अभियान के तहत डीएलएफ मॉल पर 80, बिसरख गौड़ सिटी मॉल पर 185, दनकौर में ओसीपी मॉल में 71 और इसी क्षेत्र के 15 लोगों को टीके लगाए गए। दनकौर में एसवीएसपी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शिविर लगाकर 70 लोगों को वैक्सीन दी गई।
इससे पहले ड्राइव थ्रू के अंतर्गत दो ही स्थानों पर ही टीका लगाया जा रहा था। गौड़ सिटी मॉल में लोगों को टीके की पहली डोज दी गई। यहां 18 से 44 वर्ष की आयु वालों का टीकाकरण हुआ। वहीं, जीआईपी मॉल में कोवाक्सीन की दूसरी डोज लगवाने वालों का ही टीकाकरण हुआ। यहां पहले से स्लॉट लेने की जरूरत नहीं है। शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम ग्रेटर नोएडा, ओमेक्स सीपी मॉल ग्रेटर नोएडा और डीएलएफ मॉल नोएडा में 45 से अधिक आयु वालों को पहली डोज लगाई गई। जीआईपी मॉल में कोवाक्सीन की पहली डोज लगवा चुके लोगों को बिना पूर्व रजिस्ट्रेशन के भी टीके लगाए गए। जबकि, अन्य स्थानों पर स्लॉट पाने वालों का ही टीकाकरण हुआ।
61 केंद्रों पर लगा 8493 लोगों को लगे टीके
अभियान के तहत शनिवार को 61 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। यहां 8493 लोगों लोगों को टीके लगाए गए। इनमें 60 साल से अधिक आयु के 696 को पहली डोज, 66 को दूसरी डोज दी गई। वहीं, 45 से 59 साल आयु के 1722 को पहली और 404 को दूसरी टीके की डोज लगाई गई। 18 से 44 साल की उम्र वाले 5592 लोगों को टीका लगा। 6 स्वास्थ्यकर्मियों को और 7 फ्रंटलाइन वकर्स को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन
स्लॉट नहीं मिलने से लोग परेशान
जिले में टीकाकरण के लिए लोगों की राह आसान नहीं है। कई लोग स्लॉट नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं। रोहित गुप्ता ने बताया कि वह तीन दिन से स्लॉट बुक करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन नहीं हो पा रहा है। वहीं, मनीष ने बताया कि ऐप पर विभिन्न अस्पतालों के स्लॉट चेक करने पर भी नहीं मिल रहा है। वहीं, सोशल मीडिया पर शनिवार को कुछ लोगों ने एक निजी अस्पताल पर वैक्सीनेशन के लिए अधिक शुल्क वसूलने का आरोप लगाया। इसे लेकर कई ट्वीट किए गए। हालांकि, अस्पताल एवं स्वास्थ्य विभाग आरोपों से इनकार किया है।
काम की जानकारी
- गौड़ सिटी मॉल ग्रेटर नोएडा में 18 से 44 वर्ष के लोगों को स्लॉट के आधार पर पहली डोज दी जा रही है।
- जीआईपी मॉल गेट नंबर 11 पर कोवाक्सिन की दूसरी डोज मिल रही है। यहां पहले से स्लॉट लेना जरूरी नहीं है।
- शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में 45 वर्ष से ऊपर वालों को स्लॉट के आधार पर पहली डोज मिल रही है।
- ओमेक्स सीपी मॉल बीटा-2 में 45 वर्ष से ऊपर वालों को स्लॉट के आधार पर पहली डोज दी जा रही है।
- डीएलएफ मॉल में 45 वर्ष से ऊपर वालों को स्लॉट के आधार पर टीके की पहली डोज दी जा रही है।