फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   vaccination camp

वैक्सीनेशन अभियान

Fri, 12 Nov 2021 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
vaccination camp
पुन्हाना/नूंह। पिछड़ा जिला होने का कलंक अभी नूंह के माथे से मिटा भी नहीं है। अब कोरोना वैक्सीनेशन के मामले में जहां देश के 50 जिलों की सूचि में नूंह जिले का नाम आया है। वहीं, प्रदेश में जिला सबसे निचले पायदान पर है। जिले में अब तक मात्र 36 फीसदी लोगों ने ही पहली डोज ली है। वहीं दूसरी डोज लेने वालों का प्रतिशत 8 ही है। देश में सबसे कम वैक्सीनेशन के मामले पर प्रधानमंत्री भी अधिकारियों से बात कर अपनी चिंता जता चुके हैं।
विज्ञापन

हर पिछडे़पन की सूची में मेवात का नाम ही आता है। हालांकि ये बात यहां के राजनेताओं, धार्मिक और सामाजिक संगठन के लोगों को समझ नहीं आती है। जम्मू कश्मीर मुस्लिम बहुल राज्य होने के बावजूद टीकाकरण में अव्वल है। नूंह जिले में करीब 80 फीसदी मुस्लिम आबादी है। जिले में 18 आयु से अधिक के 10 लाख 9532 लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगनी है। नूंह में बुधवार तक तीन लाख 68 हजार 719 लोगों का पहले तथा 84,497 लोगों को दूसरी डोज दी गई है। जिले में जहां अभी 6 लाख 40 हजार 813 लोगों को पहली डोज लगनी बाकी है तथा जिन लोगों का पहली डोज लगने का समय पूरा हो गया और जिन्होंने अभी तक दूसरी डोज नहीं लगवाई उनकी संख्या 64,319 है। यानी नूंह जिला में दोनों डोज केवल तीन लाख 4,400 लोगों को लग सकी है। जिले में 36 फीसदी पहली और दूसरी डोज 8 फीसदी के बाद प्रदेश के सबसे नीचे पायदान पर खड़ा है।
विज्ञापन

सीएमओ बोले, अफवाहें बन रहीं बाधा
नूंह जिले के सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव का कहना है कि अब तक जितने लोगों को पहली और दूसरी डोज लगी है। उनमें केवल हलका बुखार हुआ है। कोई भी ज्यादा बीमार नहीं हुआ है। लोग बेवजह अफवाह फैलाकर इस अतरराष्ट्रीय मुहिम में बाधा बन रहे हैं। उन्होंने कहा कोरोना टीका के लगवाने से कोई नुकसान नहीं हैं बल्कि इससे हम खुद और दूसरे सुरक्षित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण बढ़ाने में राजनेता, धर्मगुरुआें का आगे आना होगा
मेवात मुस्लिम बहुल इलाका हैं यहां के अधिकतर लोग राजनेता और उलमा की बातों पर अमल करते हैं। जब तक नूंह जिला के राजनेता और उलमा गांव-गांव जाकर लोगों को प्रेरित नहीं करते तब तक लोगों में फैली अफवाह को खत्म नहीं किया जाए सकेगा।
बोले, कांग्रेस विधायक सभी लगवाएं टीका
हरियाणा विधानसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता एवं नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद का कहना है कि उन्होंने कार्यकर्ताओं और उलमा के साथ कोराना टीका लगवाने के लिए कई बार मुहिम चलाई है। वह खुद परिवार के साथ दोनों टीके लगवा चुके हैं। सभी लोगों को टीका लगवाना चाहिए।

जमीयत उलमा के अध्यक्ष ने रखी बात
जमीयत उलमा हिंद की नार्थ जोन हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष मौलाना याहया करीमी का कहना है कि इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने बीमारी का इलाज कराने और फैलने वाली बीमारी से बचना को कहा है। दोनों टीके लगवाना रसूल अल्लाह की सुन्नत पर अमल करना होगा। हमने दोनों टीके लगवा लिए हैं। बाकी लोग भी जल्द से जल्द से जल्द टीका लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed