{"_id":"61e1b3dbef75d9484f7936ce","slug":"used-to-steal-bikes-by-breaking-the-lock-in-30-seconds-two-arrested-noida-news-noi6269571151","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 सेकंड में लॉक तोड़कर चुराते थे बाइक, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 सेकंड में लॉक तोड़कर चुराते थे बाइक, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार 20 बाइक बरामद की हैं। आरोपी 30 सेकंड में लॉक तोड़कर बाइक चुरा लेते थे। गिरोह ने दिल्ली-एनसीआर के शहरों से 150 से अधिक बाइक चुराईं हैं। पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि कोतवाली सेक्टर 24 पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान सेक्टर-12/22 चौराहे के पास से वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान राया मथुरा निवासी सलमान और गाजीपुर दिल्ली निवासी सुमित के रूप में हुई। चोरी की बाइक आरोपी हिसार निवासी संजय अरोड़ा को बेचते थे। इसके बाद संजय नंबर प्लेट और चेचिस नंबर बदलकर अलग-अलग राज्यों में बेच देता है। गिरोह वर्ष 2012 से वारदात अंजाम दे रहा है। गिरोह के बदमाश पिंटू और संजय अरोड़ा फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि बरामद 20 बाइक जमाकर संजय अरोड़ा को देनी थीं। इससे पहले पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
कई मामले हैं दर्ज
वाहन चोर पार्किंग से लेकर भीड़भाड़ वाले बाजार व अन्य इलाकों में सक्रिय रहते हैं और मौका मिलते ही हुक से लॉक तोड़ देते हैं। इनके पास से लॉक तोड़ने वाला हुक भी बरामद किया गया है। सुमित के खिलाफ अलग-अलग थानों में 12 मुकदमे और सलमान के खिलाफ 8 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन चालान से खुलासा
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि गिरोह के बदमाशों ने कुछ दिन पहले अपाचे चुराई थी। इससे वह बुलंदशहर की तरफ से हरियाणा जा रहे थे, तभी बुलंदशहर में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के बाद ऑनलाइन चालान कट गया था। जब नोएडा पुलिस को ऑनलाइन चालान की कॉपी मिली तो आरोपियों की फोटो और अन्य तरह की जांच की गई तो धीरे-धीरे पुलिस इस गिरोह तक पहुंच गई।