फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Urban amenities department should be created in the authority

Noida News: प्राधिकरण में बनाया जाए नगरीय सुविधा विभाग

Mon, 06 Oct 2025 07:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
Urban amenities department should be created in the authority
फोटो है
विज्ञापन

-कोनरवा अध्यक्ष पीएस जैन ने नोएडा विधायक पंकज सिंह से मुलाकात की

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कन्फेडरेशन ऑफ एनसीआर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (कोनरवा) के अध्यक्ष पीएस जैन ने नोएडा विधायक पंकज सिंह से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान नोएडा के नागरिकों और आरडब्ल्यूए के कार्यों को जल्दी पूरा करवाने के लिए नोएडा प्राधिकरण में नगरीय सुविधा विभाग बनाने की मांग की।



उन्होंने सुझाव दिया कि प्राधिकरण जन समस्याओं व आरडब्ल्यूए के कार्यों में निरंतर ढिलाई से काम कर रहा है। यही नहीं, फाइलों की स्वीकृत के नाम पर लंबा समय लगा दिया जाता है। ऐसे में उन्होंने सुझाव दिया की नोएडा प्राधिकरण में नगरीय सुविधा विभाग स्थापित किया जाना चाहिए। इसमें जल, सीवर, सफाई, मरम्मत और नालियों के रख रखाव व नालों की सफाई, मच्छरों का प्रजनन, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण, वाटर हार्वेस्टिंग और वेस्ट मैनेजमेंट आदि कार्य नगरीय सुविधा विभाग के द्वारा किए जाएं। यह कार्य नोएडा को जोन में बांटकर करवाए जाने चाहिए। यह भी सुझाव दिया कि नगरीय सुविधा विभाग में आईएएस एवं पीसीएस अधिकारियों की नियुक्ति कार्यकारी अधिकारी व उपकार्यकारी अधिकारी के रूप में स्वतंत्र रूप से इस ही विभाग के नाम से की जानी चाहिए। इनकी नियुक्तियों का प्राधिकरण से कोई संबंध न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed