फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UPSIDA accused of constructing roads during the rainy season.

Noida News: यूपीसीडा पर बारिश में सड़क बनाने का आरोप

Wed, 08 Jul 2026 09:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
UPSIDA accused of constructing roads during the rainy season.
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक सेक्टर साइट-4 में बारिश के दौरान सड़क बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों का आरोप है कि बारिश के दौरान सड़क बनाई जा रही है जबकि मौके पर पानी भरा है। यूपीसीडा के अफसरों का कहना है कि वीडियो मंगलवार का है। बारिश से पहले काम शुरू कराया गया लेकिन जैसे बारिश आई तो काम बंद करा दिया गया। औद्योगिक सेक्टर साइट-4 की कई सड़कें बुरी तरह टूट चुकी है। उद्यमी सड़कों को बनाने की मांग कर रहे थे लेकिन बिटुमिन नहीं होने के कारण काम समय से शुरू नहीं हो सका। बिटुमिन मिलने के बाद मंगलवार को यूपीसीडा ने सेक्टर में सड़क का निर्माण शुरू कराया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सड़क किनारे बारिश का पानी भरा है। सड़क पर डामर डाला जा रहा है। स्थानीय उद्यमियों ने इसका विरोध किया। आरोप लगाया कि अगर इस तरह सड़क का निर्माण होगा तो जल्द उखड़ जाएगी। इस पर यूपीसीडा के वरिष्ठ प्रबंधक नवीन जैन का कहना है कि मंगलवार सुबह सड़क बनाने का काम शुरू कराया गया था। तब बारिश नहीं थी, लेकिन बारिश होने के बाद काम बंद करा दिया गया था। बुधवार को भी काम नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed