{"_id":"61e063265284a9091e733947","slug":"uprooted-link-road-in-two-months-noida-news-noi626793517","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह में ही उखड़ा लिंक मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह में ही उखड़ा लिंक मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू। उपमंडल के अंतर्गत निहालगढ़ से तावडू सराय लिंक मार्ग को हाल ही में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा लगभग 39 लाख रुपये खर्च कर बनाया गया था। सड़क का निर्माण कार्य दो माह पहले ही संपन्न हुआ है लेकिन मार्ग की हालत जर्जर होने लगी है। यह कई जगह से टूटने लगी है।
क्षेत्रीय निवासी मनोज वशिष्ठ, रवींद्र, गौरव, मुकुट, मोहन लाल आदि ने बताया कि विधायक कुंवर संजय सिंह ने फरवरी 2021 में रंगाला से घटाल और निहालगढ़ से तावडू-सराय लिंक मार्ग की जीर्णोद्धार आधारशिला रखी थी। विधायक द्वारा आधारशिला रखने के लगभग 6 महीना बाद इन दोनों सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हुआ। लोगों ने बताया कि निहालगढ़ से तावडू़ सराय मार्ग को जोड़ने वाली लगभग ढाई किलोमीटर लिंक सड़क निर्माण कार्य पर राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा 39 लाख रुपये खर्च किए गए। मार्ग के निर्माण कार्य को अभी पूरे 2 महीने भी नहीं हो सके। यह जगह-जगह से टूटने लगी है। आसपास के ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य में बेहद घटिया किस्म की सामग्री का प्रयोग किया गया है। वहीं ठेकेदार ने भी पूरी लापरवाही बरती है। मार्ग में पहले जहां जहां पर गड्ढे बने हुए थे उसी जगह से रोड़ी, कंकरीट और अन्य सामग्री निकलना शुरू हो चुकी है। जिसके कारण सड़क गड्ढों में तब्दील हो रही है। इसको लेकर लोगों में भारी रोष है। उन्होंने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
सड़क निर्माण कार्य से संबंधित जो भी शिकायतें हैं। उस पर संज्ञान लिया जाएगा। संबंधित ठेकेदार को तलब किया जाएगा। वहीं, निर्माण कार्य में गड़बड़ी हुई है तो उसकी भी जांच होगी। जल्दी टूटी हुई सड़क की भी मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
- सूरज वर्मा, कार्यकारी अभियंता