{"_id":"64df784aa0cd76e2a504eacb","slug":"uproar-during-discussion-on-cag-report-noida-news-c-340-1-del1011-22066-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सीएजी रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सीएजी रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान हंगामा
विज्ञापन
संसद में पेश सीएजी रिपोर्ट में द्वारका एक्सप्रेसवे पर उठे सवालों पर सत्ता व विपक्ष में तकरार
आप ने प्रधानमंत्री को घेरने की कोशिश की, विपक्ष ने गैर जरूरी बताते हुए बहिष्कार किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में बीते दिनों पेश हुई सीएजी रिपोर्ट पर विधानसभा में शुक्रवार को चर्चा के दौरान जमकर हंगामा हुआ। आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना व द्वारका एक्सप्रेसवे के निर्माण में खामियों का आरोप लगाते हुए सत्ता पक्ष ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा जबकि विपक्ष ने इस तरह की चर्चा को दिल्ली के लिए गैर जरूरी बताकर रोकने की मांग की, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष के इंकार पर विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए सदन का बहिष्कार कर दिया।
विधानसभा की कार्यवाही का संचालन करने के दौरान उपाध्यक्ष राखी बिड़लान की ओर से इन दोनों मसलों पर चर्चा शुरू कराते ही भाजपा विधायक विरोध में खड़े हो गए। नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी के अलावा विधायक विजेंद्र गुप्ता, अजय महावर, मोहन सिंह बिष्ट आदि ने उत्तम नगर से आप विधायक नरेश बाल्यान और गैंगस्टर कपिल सांगवान के बीच संबंधों को लेकर चर्चा कराने की मांग की, लेकिन राखी ने इसकी इजाजत नहीं दी। इस बीच आप विधायक विनय मिश्रा ने सफाई दी कि नरेश के संबंध में प्रकाशित खबर पूरी तरह फर्जी है और उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया है। इसके अलावा द्वारका कोर्ट ने इसके प्रकाशन पर रोक लगाई है। इस बीच एतराज जताते हुए भाजपा के सभी विधायक सदन से बाहर निकल गए।
चर्चा का जवाब देते हुए मंत्री सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे में भ्रष्टाचार का मामला सीएजी की रिपोर्ट में उजागर हुआ है। इस मामले में चर्चा करने के लिए भाजपा के तैयार नहीं होने पर उन्होंने सवाल उठाया। भाजपा विधायकों ने उपाध्यक्ष से बदतमीजी की है। भाजपा किसी प्रस्ताव को बंदूक के बल पर मनवाना चाहती है, लेकिन यह संभव नहीं। विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि सीएजी रिपोर्ट में द्वारका एक्सप्रेसवे में इतनी खामियां और भ्रष्टाचार दिखाया गया है कि अगर ईमानदारी से जांच हो व मीडिया इसे उठाए तो यह देश के इतिहास का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार होगा। आप विधायक ऋतुराज झा ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे में घोटाला नहीं महाघोटाला हुआ है।