{"_id":"6ad0ed4142aec240ca00878d","slug":"uproar-at-luharli-toll-plaza-staff-clash-wielding-iron-rods-noida-news-c-23-1-lko1064-109193-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लुहारली टोल पर हंगामा, लोहे की रॉड लेकर भिड़े कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लुहारली टोल पर हंगामा, लोहे की रॉड लेकर भिड़े कर्मचारी
विज्ञापन
विज्ञापन
- वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी, मरीज को लेकर जा रहे कार सवारों से विवाद का मामल
दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के जीटी रोड स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर बुधवार रात कार सवारों और टोल कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान गाली-गलौज और लोहे की रॉड लेकर भिड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार रात सिकंदराबाद की ओर से आ रही एक कार लुहारली टोल प्लाजा के बूथ संख्या 11 पर पहुंची। वहां वाहनों की लंबी कतार लगी थी। कार सवारों ने वाहन में मरीज होने का हवाला देते हुए जल्द निकलने देने की मांग की। इसी बात को लेकर उनकी टोल कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कर्मचारी लोहे की रॉड लेकर सामने आ गए। इस दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा और टोल पर वाहनों की कतार बढ़ गई। कार सवारों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
वहीं, टोल मैनेजर रजनीकांत द्विवेदी ने बताया कि एक वाहन का फास्टैग रिचार्ज समाप्त हो गया था, इसलिए उससे यूपीआई से भुगतान करने को कहा गया। बूथ संख्या 10 पर ओवरलोड वाहन आने से भी जाम लगा था। उन्होंने आरोप लगाया कि कार सवार युवक रॉड लेकर कर्मचारियों पर हमला करने आए थे, जिसे कर्मचारियों ने छीन लिया। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन