फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Upon reaching Vaidpura, Sachin Pilot paid tribute to his father.

Noida News: वैदपुरा पहुंचकर सचिन पायलट ने पिता को दी श्रद्धांजलि

Thu, 11 Jun 2026 09:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
Upon reaching Vaidpura, Sachin Pilot paid tribute to his father.
वैदपुरा पहुंचकर सचिन पायलट ने पिता को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा नोएडा। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री व कांग्रेस के महासचिव सचिन पायलट बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा स्थित पैतृक गांव वैदपुरा पहुंचे। यहां अपने पिता व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सचिन पायलट के साथ परिवार के अन्य लोग भी साथ थे। वह काफी देर तक पैतृक गांव में रुके और लोगों से बातचीत भी की। पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट का निधन 11 जून 2000 को हुआ था। वे देश के प्रमुख किसान नेताओं में शामिल थे। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर दीपक भाटी चोटीवाला, गौतम अवाना, रामकुमार तंवर, मुकेश शर्मा व अन्य मौजूद रहे। वहीं महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में महामाया फ्लाईओवर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। रामकुमार तंवर ने कहा कि राजेश पायलट जैसे जमीनी नेता सदियों में जन्म लेते हैं। कार्यक्रम में बबली नागर, देवेंद्र भाटी, महेश प्रधान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed