{"_id":"6867f2a1e1e9715d2e0ec234","slug":"up-to-50-drop-in-used-car-prices-noida-news-c-340-1-del1011-96301-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पुरानी गाड़ियों के दामों में 50% तक की गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पुरानी गाड़ियों के दामों में 50% तक की गिरावट
विज्ञापन
चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री का दावा- पुराने वाहनों पर कार्रवाई से आया संकट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी के व्यापारियों का दावा है कि पुराने वाहनों पर कार्रवाई के कारण इनके दामों में 50 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन और ऑटोमोबाइल व्यवसायी बृजेश गोयल ने शुक्रवार को कहा कि अभियान का सीधा असर करीब 60 लाख वाहनों पर पड़ा है। इससे कारों के व्यापार में भारी गिरावट आई है। इनके दाम तेजी से नीचे आए हैं।
पांच दिनों में पुरानी कारों के दाम में 40 से 50 प्रतिशत कमी आई है। पेट्रोल पंपों पर आयु सीमा पार कर चुके वाहनों पर कार्रवाई से अफरातफरी की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली से पंजाब, राजस्थान, यूपी, बिहार, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल सहित अन्य राज्यों में पुरानी कारें जाती हैं। करोल बाग, प्रीत विहार, पीतमपुरा, मोती नगर सहित दूसरे इलाकों में एक हजार से ज्यादा व्यापारी पुरानी कारों की खरीद-फरोख्त करते हैं। इन व्यापारियों का कहना है कि जो कार पहले 6-7 लाख रुपये में बिकती थी, उसके दाम 3 से 4 लाख रुपये तक ही मिल रहे हैं। कार डीलरों का आरोप है कि दिल्ली में चलने वाले वाहनों की अवधि पूरी होने पर दूसरे राज्यों में बेचने पर परिवहन विभाग से एनओसी आसानी से मिल जाती थी, लेकिन अब इसमें भी परेशानी आ रही है।