फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   up school class 1 and 2 Children in country are proficient in basic language and mathematics

UP: देश में यूपी के सबसे ज्यादा स्कूली बच्चे बुनियादी भाषा और गणित में निपुण, रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Sat, 21 Jun 2025 10:47 AM IST
अनुज कुमार अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 21 Jun 2025 10:47 AM IST
सार

देश में यूपी के सबसे ज्यादा स्कूलों के कक्षा एक और दो के बच्चे बुनियादी भाषा और गणित में निपुण हैं। 

विज्ञापन
up school class 1 and 2 Children in country are proficient in basic language and mathematics
कार्यशाला का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में यूपी के सबसे ज्यादा स्कूलों के कक्षा एक और दो के बच्चे बुनियादी भाषा और गणित में निपुण हैं। 48 हजार से अधिक परिषदीय स्कूल के बच्चे तय समय से पहले ही निपुण हो चुके हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन में स्कूल गवर्नेस रिफॉर्म विषय पर आयोजित कार्यशाला में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य राज सिंह यादव ने यह जानकारी दी। एनसीईआरटी में हाल ही में देश के हर राज्य के शिक्षाविदों ने अपनी प्रगति की रिपोर्ट साझा की।

विज्ञापन

यूपी में सबसे ज्यादा परिषदीय स्कूल
डायट प्राचार्य का दावा है कि देश में सबसे अधिक परिषदीय स्कूल यूपी में हैं। जहां कक्षा एक व दो के छात्र भाषा और गणित के तय लक्ष्यों को पूरा कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से प्री प्राइमरी एजुकेशन के लिए शिक्षकों के प्रशिक्षण मॉड्यूल, उदय प्रशिक्षण कोर्स आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ईसीसीई एजुकेटर के लिए तैयार किया गया है। प्रदेश स्तर पर सभी जनपदों में ईसीसीई एजुकेटर की नियुक्ति की जा रही है 1 अन्य राज्य काफी पीछे हैं। उन्होंने बताया कि इस बिंदु पर प्रदेश की सराहना की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवाचार को दिया जा रहा बढ़ावा
डायट प्राचार्य ने बताया कि शिक्षकों के नवाचार को देश के पाठ्यक्रम में शामिल किया जा रहा है। शिक्षक संदर्शिकों का निर्माण किया जा रहा है। शिक्षक छात्रों को नई तकनीकी से पढ़ाने के तरीके खोज रहे हैं। हाल ही में जारी परफार्मेंस इंडेक्स रिपोर्ट में प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता सबसे अच्छी गौतमबुद्ध नगर की आई है। डायट प्रवक्ता वेद प्रकाश मौर्य और एसआरजी अशोक कुमार ने भी उपलब्धियों के बारे में देश के शिक्षाविदों को बताया।

विज्ञापन

इन राज्यों के प्रतिनिधि हुए शामिल
शिक्षक रितु रतन ने बताया कि आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के साथ अन्य राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हुए। केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, लक्षद्वीप आदि भी शामिल हुए। एनसीईआरटी के पदाधिकारियों ने कहा कि इस मामले में सबसे अच्छा काम उत्तर प्रदेश में हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed