महंगाई की मार: टोल के बढ़ने के साथ ही यूपी में महंगा हो गया रोडवेज बसों का सफर, जानें किस मार्ग पर कितने बढ़े दाम
देश में इन दिनों आम जनता डीजल-पेट्रोल के दाम से लेकर नींबू जैसी सब्जियों की भी बढ़ती कीमतों से परेशान हो चुकी है। रोजाना बढ़ती पेट्रो पदार्थों की कीमतों से जहां पहले ही जनता का मासिक बजट बिगड़ा हुआ है, वहीं अब उत्तर प्रदेश की जनता पर महंगाई का एक और बोझ बढ़ गया है। रोडवेज यात्रियों पर महंगाई की मार पड़ी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार द्वारा टोल टैक्स की दरों में की गई वृद्धि के बाद यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन ने यहां से संचालित तमाम बसों का किराया बढ़ा दिया है। बसों के किराए की नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। जानिए सभी रूटों पर यात्रियों को अपनी जेबें कितनी ढीली करनी होंगी...
क्यों बढ़ी कीमतें
एक अप्रैल से टोल प्लाजा का टैक्स बढ़ने के कारण बुधवार से लखनऊ से बस का सफर महंगा हो गया है। अब यात्रियों को साधारण बस में सफर करने के लिए पहले से एक से लेकर दस रुपये तक अधिक चुकाने होंगे। सबसे अधिक टोल वाले रूट पर सर्वाधिक किराया बढ़ा है, जिसमें गोरखपुर रूट शामिल है।
रोडवेज ने झांसी से कानपुर और लखनऊ जाने वाली बसों का किराया 11 रुपये बढ़ाया
टोल टैक्स बढ़ने के बाद रोडवेज प्रबंधन ने एक सप्ताह में बसों का किराया दो बार बढ़ा दिया है। अब झांसी से कानपुर और लखनऊ जाने वाले यात्रियों को पहले के मुकाबले 11 रुपये अतिरिक्त किराया देना पड़ेगा। इससे प्रतिदिन यात्रा करने वाले तकरीबन 20 से 25 हजार यात्री प्रभावित होंगे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
वाराणसी से सोनभद्र, गाजीपुर और प्रयागराज रूट पर बढ़ा किराया
टोल टैक्स बढ़ने के बाद से वाराणसी कैंट रोडवेज के अंतरराज्यीय बस अड्डे से संचालित होने वाली बसों के किराए में भी इजाफा कर दिया गया है। इसका सीधा असर आम यात्रियों की जेबों पर पड़ रहा है। इसमें वाराणसी से सोनभद्र, गाजीपुर और प्रयागराज रूट पर किराए में इजाफा किया गया है। लखनऊ रूट पर रास्ते में पड़ने वाले कैंटोमेंट टोल प्लाजा बंद होने से किराये में एक रुपये की कमी आई है। इससे पहले वाराणसी से लखनऊ का किराया जहां 365 था वो अब 364 रुपये हो गया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...