फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP Rera send notice to 13 buillders

13 और बिल्डरों को 23 आदेशों का पालन करने का नोटिस जारी

Fri, 15 Nov 2019 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
UP Rera send notice to 13 buillders
13 और बिल्डरों को 23 आदेशों का पालन करने का नोटिस
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने 13 और बिल्डरों को नोटिस जारी किए हैं। इन सभी से 23 आदेशों का पालन नहीं करने पर जवाब मांगा है। साथ ही 18 नवंबर तक आदेशों का पालन कर रिपोर्ट मांगी है। ऐसा नहीं करने पर प्रोजेक्ट की कुल कीमत का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा। इन सभी बिल्डरों के प्रोजेक्टों का रेरा पंजीकरण पूरा हो चुका है।
यूपी रेरा ने कुल 397 आदेशों की सूची तैयार की थी। इनका पालन बिल्डरों ने नहीं किया है। इनमें से 166 आदेश ऐसे हैं, जिनका रेरा पंजीकरण पूरा हो चुका है। यानि, प्रोजेक्ट का काम समाप्त हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद बिल्डरों ने आदेशों का पालन कर खरीदारों को कब्जा नहीं दिया है। इस पर रेरा के सचिव 70 बिल्डरों के साथ बैठक कर चुके हैं। इसके बाद एक आदेश में अंतरिक्ष बिल्डर को नोटिस जारी किया जा चुका है। अब रेरा ने 13 अन्य बिल्डरों को नोटिस जारी किया है। इनमें अर्थकॉन यूनिवर्सल इंफ्राटेक के तीन, केके प्रोजेक्ट के दो, प्रोव्यू रियलटेक का एक, सुपरटेक का एक, एजेपीए परिषद सहकारी आवास समिति के छह, जेपी एसोसिएट्स के दो, अजनारा रियलटेक के दो आदेश के साथ पंचशील बिल्डटेक, एंथम इंफ्रास्ट्रक्चर, अनिल गुप्ता, ला रेजिडेंसिया और एक अन्य बिल्डर का एक-एक आदेश शामिल हैं। बिल्डरों को आदेश के तहत खरीदारों को कब्जा देना था, लेकिन किसी ने भी खरीदारों को कब्जा नहीं दिया। सभी आदेश नवंबर, 2018 के बाद के हैं। रेरा ने नोटिस जारी कर 18 नवंबर तक आदेश का पालन करने को कहा है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर आदेश का पालन नहीं हुआ तो प्रोजेक्ट की कुल कीमत का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जवाब नहीं दिया तो किया जाएगा तलब
बिल्डरों ने अगर आदेश का पालन कर जवाब नहीं दिया तो फिर रेरा उनको तलब कर स्पष्टीकरण मांगेगा। रेरा के सचिव एक-एक आदेश पर बिल्डरों से जवाब लेंगे। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। अन्य बिल्डरों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed