फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP Rera launched e-book of progress report of 2853 projects

यूपी रेरा ने लांच की 2853 परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की ई-बुक

Tue, 15 Sep 2020 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
UP Rera launched e-book of progress report of 2853 projects
यूपी रेरा ने लांच की 2853 परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की ई-बुक
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने प्रदेश के 2853 परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की ई-बुक लांच कर दी है। एक परियोजना का ब्योरा एक पेज में दिया गया है। इसमें 20 बिंदुओं पर परियोजना के बारे में जानकारी दी गई है। ताकि, खरीदारों को हर प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी मिल सके।
यूपी रेरा में इस समय प्रदेश के 2871 परियोजनाएं पंजीकृत हैं। ज्यादातर को पूरा करने का समय हो गया है, लेकिन खरीदारों को इसकी जानकारी नहीं मिल पाती। खरीदारों को ध्यान में रखकर यूपी रेरा ने सोमवार को ई-बुक का लिंक अपनी वेबसाइट पर दिया है। वहां जाकर खरीदार हर परियोजना के बारे में जानकारी ले सकते हैं। ई-बुक में कुल 2853 परियोजनाओं की जानकारी है। 20 बिंदुओं में जिला, बिल्डर का नाम, प्रोजेक्ट की श्रेणी, संबंधित प्राधिकरण का नाम, प्रोजेक्ट शुरू और पूरा होने की वास्तविक तिथि, स्वीकृत प्लान की वैद्यता, पूरा करने की संशोधित तिथि, कुल टावर व ब्लॉक, कुल यूनिट, बनकर तैयार टावर व यूनिट, पिछली तिमाही प्रगति रिपोर्ट, रिपोर्ट नहीं देने पर लगा जुर्माना, शारीरिक प्रगति प्रतिशत, फाइनेंशियल प्रोग्रेस प्रतिशत, कंप्लीशन और ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट की तिथि, खरीदारों की शिकायत, यूपी रेरा के रिफंड एवं कब्जा देने के आदेश शामिल है। वहीं, यूपी रेरा ने अपनी परफॉर्मेंस रिपोर्ट-2020 भी जारी की है। इसमें खरीदारों को न्याय दिलाने के लिए अपनाई जा रही कार्यप्रणाली की जानकारी दी है।
विज्ञापन

जानकारी के सत्यापन से किया इंकार
यूपी रेरा ने खरीदारों की मदद के उद्देश्य से ई-बुक तैयार करने का दावा किया था, लेकिन ई-बुक में जो जानकारी दी है, उसको सत्यापित करने से इनकार कर दिया है। हर परियोजना की प्रगति रिपोर्ट के आखिरी में यूपी रेरा ने इस संबंध में घोषणा लिखी है कि यह जानकारी बिल्डरों से ली गई है। इस पर नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार का कहना है कि अगर यूपी रेरा ही जानकारी को सत्यापित नहीं कर रहा है तो फिर खरीदार कैसे विश्वास कर लेंगे। यह केवल खरीदारों को गुमराह करने के लिए है। बिल्डर पहले से ही झूठे वादे करते आ रहे है। वही जानकारी यूपी रेरा को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed