फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP RERA claims to have resolved 85% of complaints

Noida News: यूपी रेरा ने 85% शिकायतों के निस्तारण का किया दावा

Sun, 07 Sep 2025 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
UP RERA claims to have resolved 85% of complaints
आंकड़ों से नाखुश खरीदार बोले- रिफंड के तीन हजार से ज्यादा मामले अभी हैं लंबित
विज्ञापन

---------------
1810 शिकायतों का निस्तारण जिले में किया गया
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा।
उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण ने खरीदारों की 85 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण करने का दावा किया है। चालू वर्ष में ही 2394 में से 1810 शिकायतों का निस्तारण किया गया लेकिन खरीदार इससे सहमत नहीं है। उनका कहना है कि रिफंड के तीन हजार से अधिक केस अभी भी लंबित हैं। बड़ी संख्या में आदेशों का पालन नहीं किया गया है। हाल ही में खरीदारों के संगठन नेफोवा ने केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की केंद्रीय सलाहकार परिषद की बैठक में भी मुद्दा उठाया था।

यूपी रेरा के अफसरों ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दावा किया कि यूपी रेरा में अब तक 58545 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। इनमें से 50812 का निस्तारण हो चुका है जो करीब 85 प्रतिशत है। ये देश में सबसे अधिक है। देश में सभी रेरा में दर्ज शिकायतों का 39 प्रतिशत हिस्सा यूपी रेरा का है। पूरे देश में शिकायतों का निस्तारण 40 प्रतिशत है। अफसरों ने बताया कि वर्ष 2025 में अब तक 2394 शिकायतें आ चुकी हैं। इनमें से 1810 का निस्तारण हो चुका है। सबसे अधिक शिकायतें गौतमबुद्ध नगर के बाद लखनऊ, गाजियाबाद, वाराणसी और मेरठ के खरीदारों की हैं।
विज्ञापन

वहीं, खरीदार यूपी रेरा के दावों से नाखुश हैं। उनका कहना है कि शिकायतों के निस्तारण और दावे में काफी अंतर है। अभी भी काफी शिकायतकर्ता न्याय मिलने का इंतजार कर रहे हैं। बड़ी संख्या में आदेशों का पालन लंबित है। रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) पर वसूली नहीं हो रही है। हाल ही में केंद्रीय सलाहकार परिषद की बैठक में भी यूपी रेरा से निस्तारण में खरीदारों के पक्ष में होने वाले फैसलों का ब्योरा मांगा गया। वहां नेफोवा ने कुछ सुझाव के साथ यूपी रेरा के कार्यों की निगरानी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
यूपी रेरा ने 85 प्रतिशत शिकायतों के निस्तारण का दावा किया है लेकिन इनमें से कितने खरीदारों के पक्ष में गए हैं। इसकी जानकारी भी यूपी रेरा को देनी चाहिए। रेरा जाने के बाद भी बड़ी संख्या में खरीदार परेशान हैं। सरकार को इसमें दखल देना चाहिए। -अभिषेक कुमार, अध्यक्ष नेफोवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article