फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Up Rera bench will took action against unfowlled orders

आदेश का पालन नहीं करने वालों से खुद निपटेंगी रेरा की पीठ

Mon, 25 Nov 2019 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Up Rera bench will took action against unfowlled orders
आदेश का पालन नहीं करने वालों से निपटेंगी रेरा की पीठ
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) की पीठ आदेशों का पालन नहीं करने वाले बिल्डरों से स्वयं निपटेंगी। अभी तक रेरा के सचिव नोटिस जारी कर बिल्डरों से जवाब-तलब कर रहे थे। 70 आदेशों पर बिल्डरों के साथ बैठक भी हो चुकी थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जल्द ही रेरा की तरफ से 375 आदेशों की अवहेलना करने वाले 115 बिल्डरों को नोटिस जारी होगा। जवाब से अगर खरीदार संतुष्ट नहीं होता है तो फिर रेरा की पीठ कार्रवाई करेगी।
यूपी रेरा की सभी पीठ के आदेशों का बिल्डर पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे आदेशों की संख्या बढ़ती जा रही है। खरीदार रेरा में शिकायत कर रहे हैं। इस पर यूपी रेरा ने 397 आदेशों की एक सूची तैयारी की। पहले चरण में 24 और दूसरे चरण में 46 और तीसरे चरण में 24 आदेशों पर संबंधित बिल्डरों को नोटिस जारी कर तलब किया गया। पहले दो चरण के 70 आदेशों पर रेरा के सचिव ने बिल्डरों के साथ बैठक कर स्पष्टीकरण लिया। इन बिल्डरों पर प्रोजेक्ट की कुल कीमत का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाने की तैयारी चल रही है, लेकिन अब इस कार्रवाई में बदलाव किया गया है। रेरा की पीठ ही बिल्डरों पर कार्रवाई करेगी। इन सभी मामलों को संबंधित पीठ के पास भेज दिया गया है। वहीं, 397 में से अभी भी 303 आदेशों पर बिल्डरों से जवाब-तलब किया जाना बाकी है। 72 आदेशों की एक और सूची तैयारी की गई है। अब कुल 375 आदेश हैं, जो 115 बिल्डरों के हैं। इनका पालन नहीं किया गया है। रेरा की तरफ से अब एक साथ सभी बिल्डरों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। अगर खरीदार जवाब से संतुष्ट नहीं होता है तो फिर मामला रेरा की पीठ के पास भेजा जाएगा। पीठ जुर्माना लगाने के साथ अन्य कार्रवाई का आदेश जारी करेंगी।
विज्ञापन

आदेशों का पालन नहीं करने वाले टॉप 10 बिल्डर
बिल्डर आदेश
सुपरटेक लिमिटेड - 49
मॉसकॉट होम्स प्राइवेट लिमिटेड - 38
मिष्ट डायरेक्ट सेल्स प्राइवेट लिमिटेड - 13
सुपरटेक टाउनशिप प्रोजेक्ट लिमिटेड - 11
थ्री सी होम्स प्राइवेट लिमिटेड - 11
टूडे होम्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड - 8
एम्स प्रोमोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड - 8
लॉजिक्स सिटी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड - 8
सॉलिटेयर इंफ्राहाम प्राइवेट लिमिटेड - 7
अंतरिक्ष रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड - 7
आदेश का पालन नहीं करने वाले 115 बिल्डरों को जल्द ही नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। अगर खरीदार जवाब से संतुष्ट नहीं होता है तो फिर मामला रेरा की पीठ के पास भेजा जाएगा। पीठ बिल्डर पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बलराम वर्मा, उपसचिव, यूपी रेरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed