फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP Police team reached the final after defeating Tamil Nadu

Noida News: तमिलनाडु को हराकर फाइनल में पहुंची यूपी पुलिस की टीम

Sat, 22 Feb 2025 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
UP Police team reached the final after defeating Tamil Nadu
तमिलनाडु को हराकर फाइनल में पहुंची यूपी पुलिस की टीम
विज्ञापन

- दिल्ली पुलिस व महाराष्ट्र पुलिस के बीच खेला जाएगा दूसरा सेमीफाइनल का मुकाबला

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खेले गए ऑल इंडिया पुलिस पायलट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम ने तमिलनाडु पुलिस की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में टीम का सामना दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम के साथ होगा। दिल्ली पुलिस व महाराष्ट्र पुलिस के बीच टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल का मुकाबला खेला जाएगा।


आईटीबीपी की ओर से जिले में ऑल इंडिया पुलिस पायलट टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्तर प्रदेश पुलिस व तमिलनाडु पुलिस के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला खेला गया। यूपी की टीम पहले गेंदबाजी करते हुए तमिलनाडु की टीम पर शुरूआत से दबाव बनाना शुरू कर दिया। तमिलनाडु की टीम शुरुआत में मिले दबाव के कारण के कारण अंत तक उभर नहीं पाई। टीम के खिलाड़ी रन बनाने के लिए तरस गए। टीम ने जैसे तैसे दस विकेट के नुकसान पर 113 रन ही बनाए। मनोज कुमार ने टीम के लिए उपयोगी 30 रन की पारी खेली। 114 रन के लक्ष्य को पीछा करने उतरी यूपी टीम के बल्लेबाजों ने टीम की शुरुआत की। टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। चैतन्य गहलोत ने यूपी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 40 रन और दो विकेट हासिल किए। उन्हें मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद असगर अफगान ने खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed