फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP Margdarshi app will remove the worries of loved ones

Noida News: अपनों की चिंता दूर करेगा यूपी मार्गदर्शी एप

Mon, 15 Sep 2025 10:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
UP Margdarshi app will remove the worries of loved ones
फोटो -----
विज्ञापन

-छेड़छाड़ समेत अन्य वारदातों की सूचना पर पैनिक बटन के जरिए पहुंचेगी पुलिस

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर की सड़कों पर अब सफर और अधिक सुरक्षित हो सकेगा। परिवहन निगम को मिली 10 नई मिनी बसों में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पैनिक बटन लगाए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार इन पैनिक बटन को दबाते ही सूचना सीधे डायल 112 टीम तक पहुंच जाएगी। साथ ही निगम की प्रवर्तन टीम भी मौके पर पहुंचेगी।


परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह पैनिक बटन केवल आपात स्थिति में ही इस्तेमाल किए जा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, अगर किसी महिला से छेड़छाड़ या अभद्रता होती है, चालक या परिचालक यात्रियों से दुर्व्यवहार करते हैं, बस में कोई संदिग्ध वस्तु मिलती है, बस दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है या किसी यात्री की अचानक तबियत बिगड़ जाती है, तो यात्री तुरंत इस बटन का उपयोग कर सकते हैं। यात्रियों को त्वरित पुलिस सहायता मिलेगी, बल्कि परिवहन निगम की टीम भी तुरंत पहुंचकर आवश्यक मदद करेगी। निगम के अधिकारियों के अनुसार इस सुविधा से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम सार्वजनिक परिवहन को और सुरक्षित व भरोसेमंद बनाने की पहल है। 42 सीटों वाली इन मिनी बसों को करीब 10 रूटों पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन



यूपी मार्गदर्शी एप बनेगा सहारा
अक्सर यह यात्रियों के परिवारों को यह चिंता बनी रहती है कि उनके परिवार का सदस्य कहां पहुंचा और कितने समय में वह पहुंच जाएगा। इसकी पल पल की अपडेट रखने के लिए परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाते हुए तकनीक का भी सहारा लिया है। यूपी मार्गदर्शी ऐप के जरिए अब हर बस की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। यात्री यह देख पाएंगे कि उनकी बस कहां पहुंची है, कब पहुंचेगी और वर्तमान में किस लोकेशन पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
वर्जन
------
10 मिनी बसों का 10 रूटों पर संचालन होगा। यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, इसी को ध्यान में रखते हुए सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
-मनोज कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed