फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP International Trade Show: The story of industrial development will be displayed

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो : प्रदर्शित होगी औद्योगिक विकास की गाथा

Wed, 20 Sep 2023 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
UP International Trade Show: The story of industrial development will be displayed
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो : प्रदर्शित होगी औद्योगिक विकास की गाथा
विज्ञापन

- जिले की कंपनियों की भी लगेंगे स्टाल, पुलिस कमिश्नर व डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। एक्सपो मार्ट में 21 से 25 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रदेश के औद्योगिक विकास की गाथा भी प्रदर्शित की जाएगी। इसमेें जिले की भी कई कंपनियां बढ़ चढ़कर शिरकत करेंगी। जिले की कई कंपनियों के स्टाल इंटरनेशनल ट्रेड शो में नजर आएंगे। इसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

ट्रेड शो में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और आईआईटीजीएनएल में संचालित कई कंपनियां शिरकत करेंगी। इनमें न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर, होंडा इंडिया पावर प्रोडक्ट्स लिमिटेड, स्लीपवैल, मिंडा कॉरपोरेशन लिमिटेड, हायर अप्लायंसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, डिश टीवी, हल्दीराम, एसबीआई, डीएस ग्रुप, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, अमूल बेकर्स, अमर शू एंड लेदर वियर, प्रिया गोल्ड, इन्वेस्टर क्लीनिक, जुबिलेंट फोर्स, रोटो पंप्स आदि शामिल हैं। इसके अलावा ट्रेड शो में सरकारी विभाग भी अपने स्टॉल लगाएंगे। यहां स्टाल लगाने का काम भी तेजी से चल रहा है। ट्रेड शोर में यमुना प्राधिकरण और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण भी स्टाल लगाकर अपनी विकास यात्रा की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed