फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP International Trade Show being promoted abroad.

Noida News: विदेशों में हो रहा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का प्रचार

Thu, 09 Jul 2026 08:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
UP International Trade Show being promoted abroad.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का प्रचार-प्रसार विदेशों में किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक खरीदार इसमें हिस्सा लें। इसका लाभ प्रदेश के उत्पादकों को मिलेगा। उनके उत्पाद विदेशों में अपनी पहचान बना सकेंगे। इसी मकसद से प्रसार टीम श्रीलंका पहुंची है। वहां खरीदारों को निमंत्रण सौंपा है। साथ ही व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की है।
फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) के उप निदेशक रोहित तेजपाल ने बताया कि 25 से 29 सितंबर के बीच ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण आयोजित होगा। इसके लिए फियो का एक प्रतिनिधिमंडल श्रीलंका पहुंचा। वहां पर बहु उत्पाद व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल का आयोजन किया। कोलंबो में भारतीय उच्चायोग में श्रीलंका के उच्चायुक्त से मुलाकात की। उन्होंने श्रीलंका की अर्थव्यवस्था, द्विपक्षीय व्यापार की संभावना और भारतीय निर्यातकों के लिए उपलब्ध नए अवसरों की जानकारी साझा की।
विज्ञापन

वहीं प्रतिनिधिमंडल ने श्रीलंका सरकार के व्यापार, वाणिज्य, खाद्य सुरक्षा एवं सहकारिता विकास मंत्रालय के वरिष्ठ सलाहकार से भी मुलाकात की। उन्होंने ऐसे महत्वपूर्ण समय में श्रीलंका में एफआईईओ के बहु-उत्पाद व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल लाने की सराहना की। इस समय भारत और श्रीलंका के बीच मुक्त व्यापार समझौते को पुनर्जीवित करने पर चर्चा चल रही है। उन्होंने बताया कि श्रीलंका खरीदारों को ट्रेड शो में आने का न्योता दिया गया है। इससे पहले जापान के खरीदारों को निमंत्रण दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed