फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP gram panchayat chunav 2021 10 people died in violence at different places 71 riots

यूपी : पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा में गई 10 लोगों की जान, 71 स्थानों पर हुआ बलवा 

Sat, 08 May 2021 12:35 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 08 May 2021 12:35 AM IST
सार

पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा में यूपी में कुल 10 लोगों की जान गई और 64 लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। यह आंकड़ा अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार की ओर से उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन
UP gram panchayat chunav 2021 10 people died in violence at different places 71 riots
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा में यूपी में कुल 10 लोगों की जान गई और 64 लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। यह आंकड़ा अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार की ओर से उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन


प्रशांत कुमार ने बताया कि इस बार पिछले 2015 पंचायत चुनाव के मुकाबले 62 प्रतिशत घटनाओं में कमी दर्ज की गई है। 26 मार्च को चुनाव आचार संहिता लागू हुई थी, उसके बाद से प्रदेश में 301 घटनाएं हुईं। हत्या, जनलेवा हमले की घटना के अलावा बलवे की 71 घटनाएं, बूथ लूटने की 3 घटनाएं, मतपेटी लूटने की 13 घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा मतपत्र फाड़ने की 10, मतदान केंद्र पर मारपीट की 8, मतदान कर्मियों के साथ मारपीट की 17 व अन्य मारपीट व विवाद की 105 घटनाएं हुई हैं। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में लखनफ और गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट समेत 20 जिलों में अपराध की एक भी घटना इन चुनावों के दौरान नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 2015 में कुल 485 आपराधिक घटनाएं हुई थीं। इसमें 17 हत्या और 34 हत्या के प्रयास के मामले दर्ज किए गए थे। एडीजी कानून व्यवस्था ने बताया कि चुनाव के दौरान हिंसा करने वालों व गंभीर अपराध करने वालों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed