{"_id":"61e13ead11e13f409520377a","slug":"up-election-2022-ladki-hoon-lad-sakti-hoon-poster-girl-dr-priyanka-maurya-accuses-priyanka-gandhi-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election: लड़की हूं, लड़ सकती हूं की पोस्टर गर्ल का बड़ा आरोप- प्रियंका के सचिव ने टिकट के बदले मुझसे मांगी घूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election: लड़की हूं, लड़ सकती हूं की पोस्टर गर्ल का बड़ा आरोप- प्रियंका के सचिव ने टिकट के बदले मुझसे मांगी घूस
Fri, 14 Jan 2022 03:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 14 Jan 2022 03:03 PM IST
सार
शुक्रवार को प्रियंका ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि, 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं पर टिकट नहीं पा सकी क्योंकि ओबीसी थी और घूस नहीं दे सकी...
विज्ञापन
डॉक्टर प्रियंका मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी के महत्वाकांक्षी कैंपेन 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' की पोस्टर गर्ल ने प्रियंका के ही सचिव पर टिकट देने के लिए घूस मांगने का आरोप लगाया है। कैंपेन की पोस्टर गर्ल डॉक्टर प्रियंका मौर्य ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस में धांधली चल रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रियंका ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि, 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं पर टिकट नहीं पा सकी क्योंकि ओबीसी थी और घूस नहीं दे सकी प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह को कल। सबूत के साथ वीडियो है चैनल पर दिखेगा।' उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा, पार्टी में जो धांधली चल रही है किसी को बोलने की हिम्मत नहीं है। कांग्रेस में जातिवाद के कारण नरेश सैनी को भी पार्टी छोड़नी पड़ी।
विज्ञापन
डॉ. प्रियंका का आरोप है कि उन्हें घूस नहीं देने पर सरोजिनी नगर विधानसभा सीट से टिकट नहीं दिया गया। लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपेन सिर्फ एक धांधली थी। लोग कहेंगे कि टिकट नहीं मिला तो ऐसा कर रहे। खुद जांच करें फिर बोलें, हमें तो 2024 की तैयारी करो ऐसा कहा जाने लगा। पर भाजपा के जुमलों को मात नहीं दे पा रही कांग्रेस।
विज्ञापन
@INCIndia कांग्रेस में जातिवाद के कारण विधायक @NareshSaini01 जी को भी छोड़ना पड़ा।
— Dr. Priyanka Maurya (@dpriyankamaurya) January 13, 2022
बता दें कि डॉ. प्रियंका मौर्य लड़की हूं, लड़ सकती हूं कैंपेन का अहम चेहरा रही हैं। कैंपेन के सभी पोस्टरों में डॉ. मौर्य का चेहरा सबसे आगे दिखता रहा है। सिर्फ यही नहीं कांग्रेस के महिला घोषणापत्र का भी वह चेहरा रही हैं। वह लखनऊ के सरोजिनी नगर सीट से उम्मीदवार मानी जा रही थीं लेकिन उनकी जगह रुद्र दमन सिंह को टिकट दिया गया है।
कांग्रेस ने गुरुवार को 125 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी जिसमें 40 फीसदी टिकट महिलाओं को दिया गया है। इसके कुछ ही घंटों बाद डॉ. प्रियंका ने कांग्रेस पर यह बड़ा आरोप लगा दिया है।