फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP Election 2022: Jayant Choudhary attacks PM Modi in Noida, remarks on linking Ukraine with UP elections

UP Election 2022: जयंत चौधरी का पीएम मोदी पर कटाक्ष, यूक्रेन को यूपी चुनाव से जोड़ने पर की टिप्पणी

Wed, 23 Feb 2022 08:11 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नोएडा
पीटीआई, नोएडा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 23 Feb 2022 08:11 PM IST
सार

जयंत ने पीएम मोदी के मंगलवार को बहराइच में दिए गए भाषण का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने यूक्रेन का उल्लेख किया था। रूस के यूक्रेन पर हमला करने की आशंका के बीच दोनों देशों में तनाव बना हुआ है।

विज्ञापन
UP Election 2022: Jayant Choudhary attacks PM Modi in Noida, remarks on linking Ukraine with UP elections
चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) प्रमुख जयंत चौधरी ने बुधवार को कहा कि यूपी की जनता को अब सरकार से राहत या विकास की मांग नहीं करनी चाहिए क्योंकि पीएम ने यूक्रेन का मुद्दा प्रदेश के चुनाव से जोड़ दिया है। यूपी चुनाव में रालोद का समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन है।

विज्ञापन


जयंत ने पीएम मोदी के मंगलवार को बहराइच में दिए गए भाषण का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने यूक्रेन का उल्लेख किया था। रूस के यूक्रेन पर हमला करने की आशंका के बीच दोनों देशों में तनाव बना हुआ है।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने अपने भाषम में कहा कि दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है। भारत को और ज्यादा मजबूत होने तथा ऐसे मुश्किल समय के लिए एक कठोर नेता की जरूरत है।

रालोद प्रमुख ने किया ट्वीट

रालोद प्रमुख ने ट्वीट किया, 'मोदी यूक्रेन को यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में ले आए हैं। कहते हैं कि मुश्किल समय में कठोर नेताओं की जरूरत है। इतनी आसान बात। अब उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को बिजली, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत नहीं मांगनी चाहिए और ना ही आर्थिक विकास और रोजगार के बारे में पूछना चाहिए।'

चौधरी ने बुधवार को चौथे चरण के मतदान वाली 59 विधानसभा सीटों के मतदाताओं से 'बदलाव के लिए वोट' करने की और 'किसान विरोधियों' को हटाने की भी अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed