{"_id":"692311d7ed118d8d990d86e6","slug":"up-board-list-of-examination-centres-to-be-released-on-november-27-noida-news-c-23-1-lko1064-81285-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : 27 नवंबर को जारी होगी परीक्षा केंद्रों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : 27 नवंबर को जारी होगी परीक्षा केंद्रों की सूची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
60 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाने की संभावना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की फरवरी में होने वाली परीक्षा को लेकर केंद्रों की सूची 27 नवंबर को जारी होगी। 24 नवंबर जिला विद्यालय निरीक्षक के लॉगइन से कॉलेज की मूलभूत सुविधाओं को भरने का अंतिम दिन है। सूचना भर जाने के बाद बोर्ड कार्यालय से जनपद के केंद्रों की जानकारी डीआईओएस कार्यालय को भेजी जाएगी। उसके बाद केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगने की कार्रवाई शुरू होगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में इस बार करीब 42674 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। ऐसे में 60 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाने की संभावना है। जिले में सात राजकीय, 45 एडेड समेत 152 विद्यालय यूपी बोर्ड के अंतर्गत संचालित हैं। फिलहाल सभी सात राजकीय विद्यालयों का केंद्र बनना तय है।
इन विद्यालयों में बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्र बनने को लेकर तय सभी मानक पूर्व में ही पूरे कराए गए हैं। बाकी के 145 विद्यालयों में से केंद्र के रूप में किसका चयन किया जाएगा, यह बोर्ड तय करेगा। बोर्ड ने परीक्षा केंद्र बनने के लिए विद्यालयों तक पहुंचने के लिए सुगम रास्ता, सीसीटीवी, बिजली, पानी, शौचालय, बाउंड्रीवाल, प्रश्न-पत्र व उत्तर पुस्तिकाएं सुरक्षित रखने के लिए डबल लाॅकर, परीक्षार्थियों के बैठने के लिए फर्नीचर आदि की उपलब्धता अनिवार्य की है।