{"_id":"6032a7e98ebc3ee8f533b1d8","slug":"up-board-examination-center-8-schools-lodged-objection-in-secondary-education-council-grnoida-news-noi567075460","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र : 8 स्कूलों ने माध्यमिक शिक्षा परिषद में दर्ज कराई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र : 8 स्कूलों ने माध्यमिक शिक्षा परिषद में दर्ज कराई आपत्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों को लेकर जिले के 8 स्कूलों ने माध्यमिक शिक्षा परिषद में आपत्ति दर्ज कराई है। कुछ ने स्कूलों में संसाधन कम और छात्रों की संख्या ज्यादा तो कुछ ने घर से अधिक दूरी को आधार बनाया है। शनिवार देर रात इसकी रिपोर्ट शिक्षा विभाग के पास पहुंच गई है। अब जिला प्रशासन की अध्यक्षता में जिला विद्यालय निरीक्षक की टीम आपत्तियों को दूर करेगी। इसके बाद केंद्रों को निर्धारित किया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि स्कूलों से आपत्ति मांगी गई थी। पूर्व में 59 स्कूलों की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई थी। किसी ने दूरी तो किसी ने शिक्षकों की कमी और स्कूल में मौजूदा संसाधनों की कमी बताई थी। इसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक कर इनका निवारण कर दिया गया था। इसके बाद ही केंद्रों की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजी गई थी। बोर्ड की ओर से स्कूलों को दोबारा आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। इसमें 8 स्कूलों की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई है। किसी ने अधिक दूरी और किसी ने संसाधन के हिसाब से छात्रों की संख्या अधिक होने को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। इनका शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।
बता दें कि यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में 56 केंद्र बनाए गए हैं। जबकि, पिछले वर्ष 47 केंद्र थे। कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए इस बार केंद्रों की संख्या बढ़ा दी गई है। शिक्षा विभाग का कहना है कि ऐसे स्कूलों को केंद्र बनाया गया है, जहां छात्रों को आने-जाने में परेशानी न हो। साथ ही शारीरिक दूरी का पालन किया जा सके। ऐसे स्कूल को सेंटर चुना गया है, जहां पर कक्षाएं 36 स्वॉयर फुट की हैं।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि कई स्कूल दूसरी बार प्री-बोर्ड की परीक्षाएं करा रहे हैं। ये स्कूलों की निर्भर करता है कि वो दोबारा से प्री-बोर्ड की परीक्षाएं करा सकते हैं। इससे छात्रों को तैयारी में मदद मिलेगी।