फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP Board: 2179 students of class 10th and 12th skipped the exam on the first day.

यूपी बोर्ड : पहले दिन 10वीं और 12वीं के 2179 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

Wed, 18 Feb 2026 07:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
UP Board: 2179 students of class 10th and 12th skipped the exam on the first day.
60 केंद्रों पर छात्रों ने दिया हिंदी और सैन्य विज्ञान का पेपर
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बुधवार से 60 केंद्रों पर शुरू हुईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पंजीकृत 42829 छात्रों में से 2179 ने परीक्षा छोड़ दी। हाईस्कूल का हिंदी और प्रारंभिक हिंदी का पेपर था। इंटरमीडिएट में पहली पाली में सैन्य विज्ञान और दूसरी में हिंदी और सामान्य हिंदी का पेपर हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की निगरानी की गई। सीबीएसई में इंटर की फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा हुई।

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पहली पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे जबकि दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से 5:15 तक रही। करीब आधे घंटे पहले सभी छात्रों ने परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर 8 जोनल, 11 सेक्टर और 60 मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी व प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा के लिए 22852 छात्र पंजीकृत रहे। 21608 परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 1244 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी और सामान्य हिंदी के 19977 में से 19042 छात्रों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन




परीक्षा समय से काफी पहले हो गई। सभी सवाल बेहद सरल थे। - सौरभ
पहले दिन थोड़ा डर लग रहा था, लेकिन सब डर दूर हो गया। - नवीन
जीवनी से लेकर निबंध तक सब पढ़े हुए ही आए थे। 90% अंक आएंगे। - विनीत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article