{"_id":"69b01ae2760bd76c3c0014f2","slug":"up-board-1257-students-skipped-the-painting-paper-in-high-school-noida-news-c-23-1-lko1064-89645-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यूपी बोर्ड... हाइस्कूल में 1257 बच्चों ने छोड़ा चित्रकला का पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यूपी बोर्ड... हाइस्कूल में 1257 बच्चों ने छोड़ा चित्रकला का पेपर
विज्ञापन
कल आखिरी पेपर, बोर्ड ने शुरू की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मंगलवार को पहली पाली में यूपी बोर्ड हाईस्कूल की चित्रकला के पेपर में 20963 में से 19706 विद्यार्थी शामिल हुए। 1257 विद्यार्थियों ने पेपर नहीं दिया। वहीं पहली पाली में इंटर की कृषि गणित और कृषि रसायन विज्ञान की परीक्षा हुई। इसी तरह दूसरी पाली में इंटर की गृह विज्ञान और व्यवसायिक अध्ययन की परीक्षा हुई। जिसमें 3625 में से 3446 विद्यार्थी शामिल हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 12 मार्च को आखिरी पेपर है। साथ ही बोर्ड ने मूल्यांकन की तैयारियां भी शुरू कर दीं हैं।
उन्होंने बताया कि राजकीय और अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों को रोजाना हाईस्कूल की 50 और इंटरमीडिएट की कम से कम 45 कॉपियों का मूल्यांकन करना होगा। ऑडिटर अपनी दैनिक रिपोर्ट उप नियंत्रक और जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजेंगे। इसके अलावा रोजाना कम से कम 15 कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन भी किया जाएगा। मूल्यांकन केंद्रों पर किसी भी शिक्षक को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। हाईस्कूल परीक्षा में कुल 70 अंकों का मूल्यांकन किया जाएगा, जिसमें 20 अंक ओएमआर शीट और 50 अंक उत्तर पुस्तिका में लिखे गए उत्तरों के आधार पर दिए जाएंगे।