फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP Big News BJP state president Pankaj Chaudhary warned public representatives against casteist politics

UP Big News: भाजपा के इन जनप्रतिनिधियों को मिली चेतावनी, UP STF ने सात जालसाजों को दबोचा; दिनभर की बड़ी खबरें

Fri, 26 Dec 2025 06:16 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: राहुल तिवारी Updated Fri, 26 Dec 2025 06:16 PM IST
सार

UP Big News: हम आपके लिए दिनभर की प्रमुख खबरों का सार लेकर आए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भाजपा के जनप्रतिनिधियों को स्पष्ट रूप से आगाह किया है कि वे किसी भी तरह की नकारात्मक और जातिवादी राजनीति का शिकार न बनें। वहीं फर्जी आईडी बनाकर अपात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड तैयार करने वाले सात जालसाजों को यूपी एसटीएफ ने गोमतीनगर विस्तार इलाके से गिरफ्तार किया है। आइए, इन बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
 

विज्ञापन
UP Big News BJP state president Pankaj Chaudhary warned public representatives against casteist politics
UP Big News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Big News: हम आपके समक्ष दिनभर के महत्वपूर्ण समाचार लेकर आए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भाजपा के जनप्रतिनिधियों को स्पष्ट रूप से आगाह किया है कि वे किसी भी तरह की नकारात्मक और जातिवादी राजनीति का शिकार न बनें। वहीं फर्जी आईडी बनाकर अपात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड तैयार करने वाले सात जालसाजों को यूपी एसटीएफ ने गोमतीनगर विस्तार इलाके से गिरफ्तार किया है। दूसरी तरफ कानपुर शहर के निबंधन कार्यालय में आयकर विभाग की क्राइम इन्वेस्टिगेशन टीम ने छापा मारकर जांच की। आइए, शुक्रवार की इन बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
विज्ञापन


वीर बाल दिवस पर बोले सीएम योगी
राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के सुपुत्रों की स्मृति में वीर बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष पर कीर्तन समागम हुआ। मुख्यमंत्री आवास, 5 कालिदास मार्ग पर हुआ। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर सीएम योगी ने गुरु ग्रंथ साहिब को माथे से लगाकर प्रणाम किया। इसके बाद उन्होंने शबद कीर्तन और साहिबज़ादों के अमर बलिदान की गाथा को सुना। कीर्तन पाठ करने वाले बच्चों को पटका पहनाकर और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने 'छोटे साहिबज़ादे' नाम की पुस्तिका का विमोचन भी किया। वह मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' एवं असीम अरुण के साथ लंगर में भी सम्मिलित हुए। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों को भाजपा अध्यक्ष की चेतावनी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भाजपा जनप्रतिनिधियों को स्पष्ट रूप से आगाह किया है कि वे किसी तरह की नकारात्मक व जातिवादी राजनीति का शिकार न बनें। मीडिया में प्रसारित एक जाति विशेष के भाजपा जनप्रतिनिधियों की बैठक से संबंधित खबर को लेकर चौधरी ने कहा है कि इस तरह का कोई भी कृत्य भाजपा के संविधान एवं आदर्शो के अनुरूप नहीं माना जाना चाहिये। भाजपा सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है। भाजपा और उसके कार्यकर्ता परिवार या वर्ग विशेष को लेकर राजनीति करने में विश्वास नहीं करते हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ ने सात जालसाज पकड़े
फर्जी आईडी बनाकर अपात्रों का आयुष्मान कार्ड बनाने वाले सात जालसाजों को यूपी एसटीएफ ने गोमतीनगर विस्तार इलाके से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अब तक दो हजार से ज्यादा अपात्रों का आयुष्मान कार्ड बनवाकर उन्हें फायदा दिलवाया है। पकड़े गए आरोपियों ने दो आईएसए (Implementation Support Agency) के दो व एक पूर्व एग्जीक्यूटिव और एक एसएचए (State Health Agency, PMYY) का एक्जीक्यूटिव शामिल है। एसटीएफ के एडशिनल एसपी विशाल विक्रम सिंह से मिली जानकारी के अनुसार इसी गिरोह के दो सदस्य को 17 जून 2025 को नवाबगंज प्रयागराज से गिरफ्तार किए गए थे। उस दिन 84 अपात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बरामद हुए थे। उस मामले में प्रयागराज के नवाबगंज थाने में एफआईआर कराई गई थी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

कानपुर रजिस्ट्री कार्यालय पर आयकर विभाग का छापा
कानपुर शहर के निबंधन कार्यालय में आयकर विभाग की क्राइम इन्वेस्टिगेशन टीम ने छापा मारकर जांच की। यह कार्रवाई असिस्टेंट कमिश्नर के निर्देशन में गठित तीन सदस्यीय टीम द्वारा की गई, जो दोपहर बाद भारी पुलिस बल के साथ रजिस्ट्री कार्यालय पहुंची। सूत्रों के मुताबिक, यह छापा प्रति रजिस्ट्री किसी हेराफेरी को लेकर नहीं, बल्कि एक दिन में हुई रजिस्ट्रियों से जुड़े स्टांप शुल्क के कुल डाटा में सामने कई करोड़ रुपये के अंतर को लेकर मारा गया है। बुधवार को हुई रजिस्ट्रियों से संबंधित आंकड़ों में यह अंतर सामने आने के बाद आयकर विभाग ने जांच शुरू की। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर


राज्यपाल ने गणपति सच्चिदानंद आश्रम का किया उद्घाटन
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल शुक्रवार को अयोध्या पहुंची। यहां वह श्रीराम मंत्रार्थ मंडपम में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। गणपति सच्चिदानंद आश्रम की स्थानीय शाखा का उद्घाटन किया। उन्होंने स्वामी गणपति सच्चिदानंद से जुड़ा एक प्रेरक प्रसंग सुनाया। लोगों से भगवान दत्तात्रेय के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारी वैदिक परंपराएं वसुधैव कुटुंबकम का सन्देश देती हैं। संसार की सबसे बड़ी सेवा मानव सेवा है। सबसे बड़ी साधना प्रकृति का संरक्षण है। इस दौरान महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी सहित मैसूर व अन्य इलाकों से आए हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed