फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP Assembly Election 2022 Noida Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi

UP Election 2022: नोएडा में चाय पर चर्चा में क्या बोले लोग, योगी के काम से कितनी खुश कितनी नाराज है यहां की जनता?

Thu, 30 Dec 2021 10:26 AM IST
जयदेव सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: जयदेव सिंह Updated Thu, 30 Dec 2021 10:26 AM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ब्रज, अवध, पूर्वांचल और बुंदेलखंड के कई जिलों से होते हुए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' गुरुवार को नोएडा पहुंचा। यहां सुबह आम लोगों के साथ 'चाय पर चर्चा' हुई। बड़ी संख्या में शामिल लोगों ने कई चुनावी मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Noida Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
नोएडा में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के चौराहा सेक्टर-73 के पास आयोजित चाय पर चर्चा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कुछ लोगों ने कहा कि नोएडा के गांवों में काम नहीं हुआ तो कुछ लोगों ने कहा पिछले करीब पांच साल में विकास के काफी काम हुए। सड़कों का विकास हुआ है। पढ़िए लोगों ने क्या-क्या कहा?
विज्ञापन


लोगों से नहीं मिलते विधायक
रविकांत शर्मा ने कहा कि सरकार सिर्फ कागजों पर लिखाई के लिए काम कर रही है। नोएडा में विकास को कोई खास काम नहीं हुआ है। हमारे सांसद और विधायक न तो लोगों से मिलते हैं न ही उनके काम करते हैं। लोग विधायक से मिलने जाते हैं तो पता चलता है कि वो यहां नहीं हैं। विधायक ज्यादातर समय लखनऊ रहते हैं जो उनके पिता का संसदीय क्षेत्र है। नोएडा के किसान चार महीने से धरने पर बैठे हैं, लेकिन विधायक अब तक उनसे मिलने तक नहीं गए हैं। एमबीए छात्र अविनाश ने भी रविकांत का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यहां केवल अमीरों के काम होते हैं। दिनेश सिंह ने कहा कि रक्षा मंत्री का बेटा होने के बाद भी स्थानीय विधायक हमेशा लोगों के बीच रहते हैं। कोरोना के समय में भी उन्होंने लोगों की बहुत मदद की। 
विज्ञापन

 
फ्लैट बायर्स के बारे में भी सोचे सरकार
मनोज शुक्ला ने कहा कि पिछले दस साल में जिस तरह की व्यवस्था थी उससे चीजें बहुत बेहतर हुई है।  कुछ समस्याएं हैं उस पर भी सरकार को फोकस करना चाहिए। शोभित कपूर ने मांग की कि फ्लैट खरीदने वालों के बारे में भी सरकार को सोचना चाहिए। बहुत से लोगों को रजिस्ट्री नहीं हुई। लोगों ने सारे पैसे दे दिए, लेकिन बिल्डर के ड्यूज की वजह से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। शोभित ने कहा कि बाकी सभी क्षेत्र में सरकार ने बहुत बेहतर काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'देश का विकास हो रहा है'
सफाई का काम करने वाले सुनील ने कहा कि नोएडा में कुछ खास विकास कार्य नहीं हुआ। मनोज ने कहा कि गांवों में कोई विकास नहीं हुआ है। गांवों में सड़कों का विकास नहीं हुआ है। भीम यादव ने कहा कि इस वक्त सभी चीजें खराब हैं। गांव की सड़कें, पानी और बिजली सभी की सुविधाएं खराब हैं। रियल स्टेट का काम करने वाले राजवंत सिंह ने कहा कि किसी का व्यक्तिगत विकास भले नहीं हुआ हो देश का विकास लगातार हो रहा है। भाजपा राष्ट्र के लिए अच्छी है। 

UP Assembly Election 2022 Noida Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
नोएडा में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
सतीश ने कहा कि नोएडा के बाहरी इलाकों में तो काम हुआ है, लेकिन गांवों में कोई काम नहीं हुआ है। डूब छेत्र की सड़के बहुत खराब है। प्रशासन के लोग एक दूसरे का काम बताकर टालते रहते हैं। एक युवक ने कहा कि नोएडा में स्थानीय युवाओं के लिए कोई काम नहीं है। लोकल किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। राम प्रकाश ने कहा कि मोदी-योगी के दौर में बहुत विकास हुआ है। गांवों में भी विकास के काम हुए हैं। खातून ने कहा कि कोई काम नहीं हुआ। सरताज ने कहा कि विकास के काम हो रहे हैं। सरताज ने कहा कि इस सरकार में जिन लोगों को लाभ मिला है वो खुश हैं। जिन्हें लाभ नहीं मिला वो लोग नाराज हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed