फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP: All schools up to class eight closed till 20 May 

यूपी : कक्षा आठ तक के सभी स्कूल 20 मई तक हुए बंद

Thu, 29 Apr 2021 10:50 PM IST
एजेंसी, लखनऊ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 29 Apr 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
UP: All schools up to class eight closed till 20 May 
up schools - फोटो : up schools

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के प्रकोप को देखते हुए सरकार ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों को 20 मई तक बंद कर दिया है। 20 मई से 30 जून तक स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश है, लिहाजा अब स्कूल 1 जुलाई को ही खुलेंगे। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने बृहस्पतिवार को  20 मई तक स्कूल बंद रखने का आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन


परिषद के सचिव ने बताया कि पहले कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों को 30 अप्रैल तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया था। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए अब कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में 20 मई तक शैक्षणिक कार्य बंद रखने का निर्णय किया गया है। इस अवधि में विद्यार्थियों को स्कूल में उपस्थित नहीं होना है। शिक्षक, शिक्षा मित्र और अनुदेशक भी घर से काम कर सकेंगे। लेकिन शासकीय कार्य या अन्य किसी कार्य में उनकी ड्यूटी लगाई जाती है तो उन्हें उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन


राज्य के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कोविड-19 की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अब वर्तमान शैक्षिक सत्र के अंत के लिए 20 मई 2021 तक बेसिक शिक्षा परिषद के सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की शिक्षिकाओं को घर से कार्य करने की अनुमति होगी।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय व सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त व अन्य बोर्डो के विद्यालय को 30 अप्रैल तक शैक्षिक कार्य बंद किए जाने का आदेश जारी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed