फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Untimely rains are ruining the hard work of farmers

Noida News: असमय बारिश से किसानों की मेहनत पर फिर रहा पानी

Fri, 31 Oct 2025 02:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Untimely rains are ruining the hard work of farmers
महराजगंज। जिले में बृहस्पतिवार को चारों तरफ हुई असमय बारिश से किसानों की मेहनत बर्बादी के कगार पर है। साथ ही धान के खेतों में पानी लगने और धान की फसलों के ढह जाने के साथ ही किसानों की उम्मीदें भी पानी में डूब गई हैं। जिले के किसान इस बारिश को लेकर चिंतित हैं। इससे न केवल फसलें चौपट हुई हैं, बल्कि किसानों के चेहरों की मुस्कान भी छिन गई हैं।
विज्ञापन

चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार : मिठौरा क्षेत्र में हुई बारिश ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। पक कर तैयार खड़ी धान की फसल बारिश और तेज हवा की चपेट में आकर बर्बाद हो गई। खेतों में जलभराव के कारण फसलें सड़ने लगी हैं, जिससे किसानों में अपने भविष्य को लेकर चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय किसान सद्दाम हुसैन, रामसेवक, शिवनाथ, सुनील कुमार, सुरेंद्र यादव, संदीप राजभर, मनौवर अली, रामप्रीत, मंतोष विश्वकर्मा आदि ने बताया कि इस बारिश ने उनकी उम्मीदों को तोड़ दिया है। खेतों में पानी भरने से कंबाइन मशीनें चल नहीं पा रहीं हैं, और जहां चल भी रही हैं, वहां अनाज का भारी नुकसान हो रहा है। खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार: सोनौली कोतवाली क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्रों में बारिश से तमाम किसानों की धान की फसल गिर गई है। हरदीडाली, कैथवलिया उर्फ बरगदही, खनुआ, शेख फरेंदा, सुकरौली उर्फ अरघा, महुआवा, बरगदवा उर्फ गनवरिया आदि गांवों में बारिश से किसान चिंतित हैं, वहीं हरदीडाली के कुछ किसानों की धान की फसल गिर गई है, और खेत में पानी लग गया है। हरदीडाली के किसान असगर अली ने बताया कि मैंने बंटाई का खेत लिया है। तीन एकड़ में बोई गई धान की फसल गिर गई है। उसकी कटाई कैसे होगी, सबसे बड़ी चिंता यही है। परसामलिक प्रतिनिधि के अनुसार नौतनवा ब्लॉक में असमय बारिश से गिरी धान की फसल कटाई को लेकर किसान चिंतित हो गए हैं। बारिश होने से किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के किसान जय किशुन यादव, विरेंद्र चौधरी, अनिल कुमार, महबूब अली, गतिराम साहनी, दयाराम यादव आदि ने बताया कि इस समय धान की कटाई चल रही है।
अड्डा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार की आधी रात से शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार को पूरे दिन होती रही। दोपहर 3:00 बजे के बाद बारिश कुछ तेज हो गई, जिससे ठंड बढ़ गई। इस बारिश से किसानों ने खेती व फसल के लिए लाभ हानि का मिला-जुला असर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed