फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Unity march was taken out, Patel was paid homage

Noida News: एकता यात्रा निकाली गई, पटेल को किया नमन

Thu, 13 Nov 2025 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Unity march was taken out, Patel was paid homage
06 लालगंज में पटेल जी के 150वीं जयंती पर कार्यक्रम को संबो​धित करते ऋ​षिकांत राय। संवाद
लालगंज। सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी एकता यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा मसीरपुर से प्रारंभ होकर लालगंज कस्बे होते हुए तहसील परिसर तक पहुंची। इसके बाद यात्रा एक मैरिज हॉल में सभा के रूप में परिवर्तित हुई।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ. मुराहू राजभर एवं चीनी मिल संघ के उपाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डाॅ. मुराहू ने कहा कि देश के प्रथम गृहमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। स्वतंत्रता के बाद उन्होंने सैकड़ों रियासतों को एकीकृत कर एक सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऋषिकांत राय ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश में अनेक छोटी रियासतें थीं। लौह पुरुष सरदार पटेल ने उन्हें एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया। उनके आदर्श आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। अध्यक्षता विनोद राजभर तथा संचालन प्रमोद राय ने किया। संयोजक जिला उपाध्यक्ष रामनयन सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विनोद राय, अनुराग सिंह सोनू, सुनील सिंह डब्बू, अरुण सिंह, विक्रांत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed