{"_id":"647b88a2eaf9b7075c0c0674","slug":"unitech-there-will-be-a-delay-of-three-months-in-starting-work-noida-news-c-1-gnd1002-593913-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: काम शुरू होने में होगी तीन माह की देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: काम शुरू होने में होगी तीन माह की देरी
विज्ञापन
यूनिटेक : काम शुरू होने में होगी तीन माह की देरी
- 15 परियोजनाओं का टेंडर मंजूर, सुप्रीम कोर्ट से अब तक नहीं मिली है मंजूरी
-गर्मी की छुट्टियों के बाद अनुमति मिलने की उम्मीद, एक सितंबर के शिड्यूल में किस्त जमा करने के निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। यूनिटेक की 15 परियोजनाओं का टेंडर मंजूर होने के बाद भी काम शुरू होने में करीब तीन माह की देरी होगी। सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी नहीं मिलने की वजह से मामला लटक गया है। कोर्ट की मंजूरी के बाद टेंडर डालने वाली एजेंसियों को काम दिया जाएगा। परियोजनाओं का काम पूरा होने पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा के छह हजार फ्लैट खरीदारों को फायदा होगा।
पहले सुप्रीम कोर्ट की गठित कमेटी की ओर से इसे तत्काल मंजूर कराने की योजना थी। लेकिन गर्मी की छुट्टियां हो जाने की वजह से इसमें देरी होगी। जिन 15 परियोजनाओं का काम शुरू होने की उम्मीद बंधी है। उनके फ्लैट खरीदारों को बकाया चुकाने का निर्देश सुप्रीम कोर्ट की गठित कमेटी ने दिया है। पहले जून से किस्तों का भुगतान करने को कहा गया था। लेकिन काम की मंजूरी नहीं मिलने की वजह से अब एक सिंतबर के शेड्यूल में पैसे जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। किस्तों का भुगतान करने के लिए कमेटी ने शिड्यूल जारी किया है।
50 अन्य परियोजनाओं के टेंडर भी कतार में
नोएडा के सेक्टर-96, 97, 98, 113, 117, गुरुग्राम, लखनऊ, अंबाला, चेन्नई और मोहाली की 50 परियोजनाओं का टेंडर भी इसी माह जारी कर दिया गया है। आठ जून तक टेंडर डालने की आखिरी तारीख है। जुलाई में तीसरे चरण का टेंडर जारी होगा। संभव है कि इनके टेंडर मानक पर खरे उतरने के बाद कोर्ट की मंजूरी के लिए भेजे जाएं।
विज्ञापन
इन परियोजनाओं में काम होंगे शुरू
15 परियोजनाओं में सेक्टर-117 के यूनिहोम्स फेज-1, 2 और गार्डन फेज-3 के बाहरी ड्रेनेज और एसटीपी के काम, सेक्टर-96-97-98 के अंबर परियोजनाओं के सिविल स्ट्रक्चर और फिनिशिंग का काम, ग्रेटर नोएडा वर्व और हैबिटेट कॉर्नर के आंतरिक कार्यों के अलावा दूसरे अन्य कार्य शामिल हैं। पहले चरण में नोएडा-ग्रेटर नोएडा के अलावा गुरुग्राम और भुवनेश्वर की परियोजना शामिल है।