फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Union Minister of State said Yamuna embankments will be strengthened further

यमुना के तटबंध और मजबूत करेंगे : केंद्रीय राज्यमंत्री

Sun, 14 Sep 2025 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Union Minister of State said Yamuna embankments will be strengthened further
-हथिनीकुंड बैराज में चल रहे यमुना नदी के पानी का किया निरीक्षण
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। केंद्र सरकार के रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने शनिवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज का निरीक्षण कर वहां पानी के बहाव की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यमुना नदी के तटबंधों को और अधिक मजबूत किया जाए ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की क्षति को रोका जा सके। कहा कि ग्रामीणों और किसानों की सुरक्षा एवं हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और केंद्र व राज्य सरकार मिलकर हरसंभव सहायता सुनिश्चित करेगी।

राज्यमंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि अधिक बारिश के कारण फसल या संपत्ति का नुकसान हुआ है, उन्हें किसी भी स्थिति में सहायता से वंचित नहीं रखा जाएगा। केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवार तक समय पर राहत सामग्री एवं आर्थिक सहयोग पहुंचाई जाए। बोले-प्रधानमंत्री ने स्वयं मंत्रियों की ड्यूटी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगाई है और इसी क्रम में वे यमुनानगर पहुंचे हैं ताकि प्रत्यक्ष रूप से स्थिति का आकलन कर प्रभावित नागरिकों की समस्याओं को जाना जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों तक तत्काल राहत सामग्री एवं मुआवजा पहुंचाया जाए और जिन क्षेत्रों में भूमि कटाव हुआ है वहां स्थायी समाधान हेतु ठोस योजना बनाई जाए। इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल व यमुनानगर के उपायुक्त पार्थ गुप्ता भी थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article