फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Under-17 District Basketball Championship from May 18 to 22

Noida News: अंडर-17 जिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप 18 से 22 मई तक

Thu, 14 May 2026 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Under-17 District Basketball Championship from May 18 to 22
जीबीयू के इंडोर बास्केटबॉल कोर्ट में होंगे मुकाबले, स्कूलों और अकादमियों की टीमें लेंगी हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में 18 से 22 मई तक अंडर-17 यूथ जिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप होगी। प्रतियोगिता का आयोजन जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन और विश्वविद्यालय के सहयोग से किया जा रहा है। टूर्नामेंट विश्वविद्यालय के इंडोर बास्केटबॉल कोर्ट में होगा जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों और अकादमियों की टीमें हिस्सा लेंगी।

इस प्रतियोगिता में जिले के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। चैंपियनशिप का मुख्य उद्देश्य जिले में बास्केटबॉल खेल को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. अजीत नागर व महासचिव साक्षी चंद का कहना है कि इस टूर्नामेंट के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने और भविष्य में बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के कई स्कूलों और स्पोर्ट्स अकादमियों ने अपनी टीमों की तैयारी भी शुरू कर दी है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन भी किया जाएगा जिससे भविष्य के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों को चयनित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed