{"_id":"6630bb26b43c3b89ad0b76fe","slug":"uncontrolled-car-entered-house-and-five-people-injured-in-noida-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: अनियंत्रित कार मकान में घुसी, पांच लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: अनियंत्रित कार मकान में घुसी, पांच लोग हुए घायल
Tue, 30 Apr 2024 03:04 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 30 Apr 2024 03:04 PM IST
सार
नोएडा में एक कार की लापरवाही देखने को मिली। जहां चलते हुए एक रिक्शा को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कार सवार एक युवक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक रिक्शा में टक्कर मार दी। इस घटना में कार अनियंत्रित होकर सेक्टर 55 के मकान से टकरा गई, जिसकी वजह से मकान की दीवार और रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई। रिक्शा चालक व इसमें सवार दो महिलाएं और कार सवार 2 युवक इस घटना में घायल हो गए।
विज्ञापन
थाना सेक्टर- 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि आज सुबह को गौरव शर्मा और आदित्य एक कार में सवार होकर जा रहे थे। कार आदित्य चला रहा था। उसने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक रिक्शा में टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
रिक्शा में सवार दो महिलाएं नीतू और चांदनी और रिक्शा चालक रितेश गंभीर रूप से घायल हो गए। कार अनियंत्रित होकर सेक्टर 55 के एक मकान से जा टकराई। जिसकी वजह से मकान की दीवार और रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई,तथा कार में सवार दोनों भी घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन