फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Uncle stabs nephew to death over property dispute.

Noida News: प्रॉपर्टी विवाद में चाचा ने चाकू से वारकर भतीजे को उतारा मौत के घाट

Thu, 08 Oct 2026 09:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
Uncle stabs nephew to death over property dispute.
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर की वारदात, हमला करने के बाद आरोपी फरार, चाचा, बेटे और एक अन्य पर हत्या का आरोप
विज्ञापन

-पुलिस ने हत्या का मामला किया दर्ज, हिमांशु को बचाने आए छोटे भाई पर भी आरोपियों ने कर दिया हमला, बाद में आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में बुधवार रात एक शख्स ने प्रॉपर्टी विवाद में भतीजे की चाकू से वारकर हत्या कर दी। शिनाख्त हिमांशु भारद्वाज उर्फ जीत शर्मा के रूप में हुई है। हमले के दौरान हिमांशु का छोटा भाई उसको बचाने के लिए आया था। आरोपियों ने उसे भी चाकू मारकर जख्मी कर दिया। हमले के बाद आरोपी चाचा हरीश भारद्वाज मौके से फरार हो गया। हमले में हरीश के साथ उसका बेटा और एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि हरीश को शक था कि हिमांशु के घर की किसी महिला से नजदीकियां हैं। इस बात पर खफा होकर उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस तमाम दृष्टिकोणों से मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने प्रॉपर्टी को झगड़े का कारण बता रहे हैं। पुलिस की दो टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक हिमांशु परिवार के साथ शहीद भगत सिंह कालोनी में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता, दो भाई और एक बहन हैं। हिमांशु एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। बुधवार रात को हिमांशु घर पर मौजूद था। इस बीच चाचा हरीश अपने बेटे व अन्य साथ घर पहुंचे। हिमांशु को बाहर बुलाकर बातचीत के दौरान अचानक उस पर हमला कर दिया गया। छोटा भाई उसे बचाने के लिए आया तो उसे भी चाकू मार दिया गया। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। हिमांशु और उसके भाई को अस्पताल ले जाया गया, जहां हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article