फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Uncle and nephew fight with sticks in a dispute over tenant

Noida News: किरायेदार के विवाद में चाचा-भतीजे में चले लाठी-डंडे

Fri, 29 Aug 2025 08:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 08:20 PM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew fight with sticks in a dispute over tenant
किरायेदार के विवाद में चाचा-भतीजे में चले लाठी-डंडे
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, बहलोलपुर की घटना

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। बहलोलपुर गांव में किरायेदार को लेकर चाचा-भतीजे के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसका वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


बहलोलपुर में रहने वाले संजय यादव और महेश यादव भाई हैं। पड़ोस में ही इनके चाचा शीशपाल भी रहते हैं। संजय यादव के घर में रहने वाला युवक फूड डिलीवरी करने वाली कंपनी में काम करता है। 18 अगस्त को उस युवक के साथ शीशपाल के लड़के ने शराब पीकर मारपीट कर दी थी। इसकी जानकारी जब संजय और महेश को हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत शीशपाल से की। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद मारपीट हो गई। मारपीट का 44 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में एक युवक डंडे से महिला की पिटाई करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान ईंट व पत्थर से मारते हुए लोग दिखाई दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है और इसकी कोई शिकायत नहीं की गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेकर संजय यादव को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed