{"_id":"68e188dae95b4e62f905c782","slug":"ultrasound-tests-resumed-at-the-hospital-na-news-c-5-1-drn1046-804333-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 12वें दिन उप जिला अस्पताल में बहाल हुई अल्ट्रासाउंड जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 12वें दिन उप जिला अस्पताल में बहाल हुई अल्ट्रासाउंड जांच
Sun, 05 Oct 2025 02:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
उप जिला अस्पताल में 12वें दिन अल्ट्रासाउंड जांच सेवा बहाल हो गई। इससे पछवादून और जौनसार बावर क्षेत्र से अस्पताल में जांच के लिए आने वाली गर्भवतियों और मरीजों को बड़ी राहत मिली है। 30 गर्भवतियों और मरीजों ने अल्ट्रासाउंड जांच सुविधा का लाभ उठाया। बीती 22 सितंबर को उप जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अलिंद पोखरियाल 10 दिन के अवकाश पर चले गए थे। उसके बाद से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच सेवा ठप गई थी। पछवादून क्षेत्र के अन्य अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा न होने के कारण गर्भवतियों और मरीजों कोे निजी केंद्रों में जाना पड़ रहा था। सबसे अधिक परेशानी गर्भवतियों को हो रही थी। सरकारी अस्पतालों में गर्भवतियों के लिए अल्ट्रासाउंड जांच निशुल्क है, जबकि निजी केंद्रों में उन्हें जांच के लिए रुपये खर्च करने पड़ रहे थे। रेडियोलॉजिस्ट को शुक्रवार को ड्यूटी पर वापस लौटना था लेकिन वह सुबह अचानक एक दिन के आकस्मिक अवकाश पर चले गए। इस कारण गर्भवतियों और मरीजों को अस्पताल से निराश होकर लौटना पड़ा। शनिवार को रेडियोलॉजिस्ट ड्यूटी पर वापस लौट आए। अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रदीप चौहान ने बताया कि शनिवार को 22 मरीजों और आठ गर्भवतियों की अल्ट्रासाउंड जांच की गई।
विज्ञापन